Jokes: मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है? डॉक्टर- क्यों? पढ़ें आगे

Joke 1:
संता बड़ी देर से अपने कमरे में कुछ ढूंढ रहा था,
परेशान हो कर उसकी पत्नी बोली – क्या हुआ इतनी देर से क्या ढूंढ रहे हो?
संता – हिडेन कैमरा!
जीतो – तुम्हें ऐसे क्यों लगा कि इस कमरें में कैमरा है।
संता – अगर इस कमरे में हिडेन कैमरा नही लगा तो टी. वी. में आ रहे इस आदमी को कैसे पता चल जाता है कि हम स्टार प्लस देख रहे हैं।
बार बार यह क्यों बोल रहा है? आप देख रहे हैं स्टार प्लस।
Joke 2:
पत्नी का शक दूर करने के लिए, पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा, पाठ करने
लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने लगा।
गरीबों की मदद करने लगा सारे गलत काम छोड़ दिये और प्रभु की भक्ति में लग गया।
अब पत्नी फोन पर अपने पति के बारे में सहेली को बता रही थी- अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में लगा हुआ है।

Joke 3:
पत्नी से परेशान पति एक दिन पंडितजी के पास पहुंचा पति- पंडितजी, एक बात बताइये ये जनम जनम का साथ वाली बात
सच है क्या?
पंडितजी-सौ फीसदी सच।
पति- मतलब मुझे अगले जनम में भी यही पत्नी मिलेगी।
पंडितजी- बिलकुल।
पति- हे भगवान! फिर तो खुदकुशी करने से भी कोई फायदा नहीं।
Joke 4:
रमेश- शराब पीते पीते रोने लगा।
उमेश- क्या हुआ... रो क्यों रहे हो?
रमेश- यार, जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था उसका नाम याद नहीं आ रहा।

Joke 5:
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है?
डॉक्टर- क्यों?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है.
