Jokes: पप्पू : यार रात भर ट्रैन में मुझे नींद ही नहीं आयी... एक तो ऊपर की सीट मिली थी, और साथ ही साथ गर्मी भी.. पढ़ें आगे

Joke 1:
एक बार एक आदमी जंगल से जा रहा था,
अचानक उसने शेर देखा फिर सांस रोककर जमीन पर लेट गया
ये देख कर शेर उसके पास आया और उसके कान में बोला
व्रत है बेटा , वरना सारी होशियारी निकाल देता !!
Joke 2:
गप्पू की छत ठीक डाइनिंग टेबल पर टपक रही थी |
प्लम्बर ने पूछा - आपको कब पता चला की छत टपक रही है ?
गप्पू : जब कल रात को मेरा पैग 3 घंटे तक खत्म नहीं हुआ

Joke 3:
पप्पू : यार रात भर ट्रैन में मुझे नींद
ही नहीं आयी...
एक तो ऊपर की सीट मिली थी,
और साथ ही साथ
गर्मी भी बहुत ज्यादा थी...
गप्पू : अरे तो सीट बदल लेता किसी से...
पप्पू : कैसे बदलता ?
नीचे के सीट वाला आया ही नहीं था !!
Joke 4:
साली : क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है ?
जीजा : हां
साली : कुछ बोलकर दिखाओ
जीजा : दुगना लगान डेना पड़ेगा बुवन !
साली बेहोश !

Joke 5:
सोनू की पत्नी (सोनू से) : सुनो....!
आज मुझे किसी महंगी जगह घुमाने ले चलो...
सोनू : ठीक है, तैयार हो जाओ..
पत्नी : वैसे कहां घुमाने ले जा रहे हो?
सोनू : पहले पेट्रोल पंप, फिर गैस एजेंसी और वहां
से फिर सब्जी मंडी !!
