Jokes: मेरे एक फेसबुक फ्रेंड ने पोस्ट किया- “काश कि तुम मौत होती, एक दिन ही सही मेरी तो होती…” पढ़ें आगे..

Joke 1:
पत्नी: उठो सुबह हो गई,
पति: आंख नही खुल रही है, ऐसा
कुछ बोलो कि नीद गायब हो जाए।
.
पत्नी: रात में जिस जानू से चैट कर रहे थे, वो मेरी दूसरी ID है।
अब बेचारे पति को 3 दिन से नीद नही आ रही है।
Joke 2:
गर्लफ्रेंड: मेरा मोबाइल माँ के पास
रहता है।
बॉयफ्रेंड: अगर पकड़ी गई तो?
गर्लफ्रेंड: तुम्हारा नंबर, ‘बैटरी लो
नाम से रखा है। जब भी तुम्हारा फोन
आता है तो माँ कहती है,
‘लो चार्ज कर लो।”
बॉयफ्रेंड अभी भी कोमा में है!

Joke 3:
मेरे एक फेसबुक फ्रेंड ने पोस्ट किया –
“काश कि तुम मौत होती, एक दिन ही सही मेरी तो होती…”
तो मैंने भी कमेंट कर दिया कि –
“भाई अगर वो मौत होती तो एक दिन सबकी होती…”
भाई ने तुरंत ही ब्लॉक कर दिया
बोलो अब तो लॉजिक भी लगाना गलत हो गया है दुनिया में ।
Joke 4:
पत्नी: हॅलो! कहां हो?
पति: याद है, पिछली दीपावली पर हम एक
ज्वेलरी की दुकान में गये थे… जहां तुम्हें एक हार
पसंद भी आ गया था.
पत्नी: हां! याद आया…
पति: और उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे।
पत्नी (खुशी से): हां! हां! याद है।
पति: और फिर मैंने कहा था कि ये हार एक दिन
मैं तुम्हें लेके दूंगा.
पत्नी (और ज़्यादा खुशी से): हां हां हां.. बहुत
अच्छी तरह से याद है.
पति: तो बस उसी की बगल वाली दुकान में
बाल कटवा रहा हूं…थोड़ा लेट आऊंगा!!

Joke 5:
मामा– तुझे इतनी मार क्यों पड़ी ?
भांजा– बारात में गलत बोल गया।
मामा– क्या ?
भांजा– “वारी वरसी खटन ग्यासी ,
खटके ले आंदा तार ।
भगंडा तभी सजेगा, जब नाचे
कुडी का यार…….!
मामा:– फिर तो मार पड़नी ही थी.
भांजा:– मुझे तो सिर्फ मार ही पडी,
जो बंदा नाचा उसकी तो
परसों तेरहवीं है.
