Jokes: एक बार राजू ट्रेन में सफर कर रहा था, ट्रेन में बहुत भीड़ होने की वजह से वो एक, गंजे आदमी के गोद में बैठ गया.. पढ़ें आगे

Joke 1:
अंकल – बेटा क्या करते हो?
पप्पू – अंकल मैं ‘बाबू’ हूँ
अंकल – वाह, तुम क्लर्क हो ?
पप्पू – नहीं अंकल मैं ‘बाबू’ हूँ
अंकल – अबे तू है क्या?
पप्पू – अरे अंकल, मैं ‘बाबू’ हूँ आपकी बेटी का,
आपकी बेटी मुझे हमेशा कहती है – ‘मेरा बाबू’
अंकल बेहोश
Joke 2 :
पत्नी ने पति को फोन किया।
पति: जल्दी बोलो, मैं बहुत बिजी हूं।
पत्नी: एक अच्छी और एक बुरी खबर है।
पति: सिर्फ अच्छी खबर सुना दो…
बुरी खबर सुनने का टाइम नहीं है।
पत्नी: ठीक है। अच्छी खबर यह है कि
हमारी नई गाड़ी के एयरबैग
बिल्कुल सही से काम करते हैं।

Joke 3:
साली ने चिकन बनाया
जीजा- साली साहिबा मुर्गे का लेग पीस कहां है
साली- मुर्गा लंगड़ा था.
जीजा- अरे कलेजा कहां है
साली- वह तो मुर्गी ले गई ना
जीजा- दिमाग कहां है
साली- अरे जीजू मुर्गा शादीशुदा था, इसलिए दिमाग नहीं था
Joke 4:
देवर- भाभी आप इतनी अच्छी चटनी कैसे बना लेती हो?
भाभी- चटनी बनाते वक्त आपके भाई का ध्यान कर लेती हूं,
कूटने में आसानी होती है
भाभी की बात सुनकर देवर बेहोश....

Joke 5:
एक बार राजू ट्रेन में सफर कर रहा था
ट्रेन में बहुत भीड़ होने की वजह से वो एक,
गंजे आदमी के गोद में बैठ गया
आदमी (गुस्से में)- मेरे सिर पर आकर बैठा जा
राजू- नहीं अंकल मैं यहीं ठीक हूं,
वहां से फिसल कर गिरने का डर है....
