Jokes: मोहन दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितने की है? दर्जी - 300 रुपए.. पढ़ें आगे

Joke 1;
एक आदमी टाइम मशीन लेकर अतीत में गया।
वह अपने छोटे वाले खुद से मिला और बोला:
“बेटा, पढ़ाई कर लो… वरना बड़ा होकर बहुत पछताओगे।”
छोटा वाला बोला:
“और अगर नहीं पढ़ा तो?”
बड़ा वाला मुस्कुराया:
“तो फिर तुम भी टाइम मशीन बनाओगे… और मुझे समझाने आओगे!”
Joke 2:
पति: “अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगी?”
पत्नी: “मैं दूसरी शादी कर लूंगी…”
पति: “और अगर मैं वापस आ गया तो?”
पत्नी: “तो मैं कह दूंगी… ‘सरप्राइज!’

Joke 3:
एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया
आदमी- डॉक्टर साहब मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं है
हर समय चिड़-चिड़ करती रहती है, मेरा जरा भी नहीं सुनती
क्या आप उसे शांत कर सकते हैं?
डॉक्टर- अबे यह सब इतना आसान होता तो क्या
मैं संडे को क्लिनिक खोलकर बैठता....
Joke 4:
मृत्यु के बाद स्वर्ग पहुंचने पर आदमी ने यमराज से पूछा-
मैं इतना बड़ा शराबी सारा दिन नशे में टुन,
मुझे स्वर्ग कैसे मिला प्रभु?
यमराज- बिना अन्न का एक दाना खाए,
तू जो शराब के साथ सलाद खाकर सो जाता था,
टेक्निकली उसे उपवास में काउंट कर लिया है......

Joke 5:
मोहन दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितने की है?
दर्जी - 300 रुपए.
मोहन - और निक्कर की?
दर्जी - 100 रुपए.
मोह - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना.
