Jokes: कंजूस दोस्त- मैं इतना कंजूस हूं कि मैं शादी के बाद पैसा बचाने के लिए हनीमून पर अकेला ही चला गया... पढ़ें आगे

w

Joke 1:

ग्राहक : वैसे आपके होटल में सफाई बहुत ध्यानपूर्वक की जाती है..
मैनेजर (खुश होकर) : धन्यवाद् !
आपको किस बात से ऐसा एहसास हुआ ?
ग्राहक : ऐसा आभास तब हुआ जब किसी ने होटल में
घुसते ही मेरी जेब की सफाई कर दी !!

Joke 2:

भिखारी (शर्मा जी से ) : साहब मैं अपने परिवार से
बिछड़ गया हूँ...
मिलने के लिए 200 रूपये चाहिए |
शर्मा जी (भिखारी से) : कहां है तेरा परिवार?
भिखारी : जी, वो मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहे है !!

s

Joke 3:

पप्पू : यार रात भर ट्रेन में मुझे नींद

ही नहीं आयी...  

एक तो ऊपर की सीट मिली थी,

और साथ ही साथ

गर्मी भी बहुत ज्यादा थी...

गप्पू : अरे तो सीट बदल लेता किसी से...

पप्पू : कैसे बदलता ?

नीचे के सीट वाला आया ही नहीं था !!  

Joke 4:

एक बार एक आदमी जंगल से जा रहा था,
अचानक उसने शेर देखा फिर सांस रोककर जमीन पर लेट गया 
ये देख कर शेर उसके पास आया और उसके कान में बोला 
व्रत है बेटा , वरना सारी होशियारी निकाल देता !!

s

Joke 5:

ताऊ(अपने बेटे से): रै बेवकूफ मेवालाल जी की बिटिया ने देख, 
फर्स्ट आई है स्कूल में
बेटा: और कितना देख्यू? 
उसी नै देख-देख के तो फ़ैल होई गया

Joke 6:

कंजूस दोस्त- मैं इतना कंजूस हूं कि मैं शादी के बाद 
पैसा बचाने के लिए हनीमून पर अकेला ही चला गया।
महाकंजूस दोस्त - यह तो कुछ भी नहीं मैंने तो पैसा बचाने के लिए 
अपनी पत्नी को अपने दोस्त के साथ हनीमून पर भेज दिया था।
 

From Around the web