Jokes: मटरू की पत्नी होली खेलने के बाद उसे घर के अंदर नहीं आने दे रही थी, गेट के बाहर परेशान बैठे मटरू को देख.. पढ़ें आगे

w

Joke 1:

मटरू की पत्नी होली खेलने के बाद उसे घर के अंदर नहीं आने दे रही थी।
गेट के बाहर परेशान बैठे मटरू को देख उसके दोस्त नें पूछा- क्या हुआ भाई?
मटरू- तेरी भाभी घर के अंदर नहीं आने दे रही।
दोस्त- क्यों?
मटरू- कह रही है तुमसे पहले भी 4 लोग यह कह कर घुसे कि वो मटरू हैं और मुफ्त खाना खा कर चले गए।

Joke 2:

पेपर देते समय एक छात्र बिल्कुल चुप बैठा था, 
टीचर- तुम परेशान क्यों हो? 
छात्र चुप रहा।
टीचर- क्या तुम पैन भूल गए? 
छात्र फिर चुप रहा।
टीचर- क्या हुआ रोल नम्बर भूल गए? 
छात्र फिर चुपचाप रहा।
टीचर- क्या कैल्कुलेटर भूल गये हो? 
छात्र- अरे चुप हो जा मेरी मां।
इधर मैं पर्चियां गलत सब्जेक्ट की ले आया और तुझे पैन पेंसिल की आग लगी है। 

d

Joke 3:

पति की कब्र पर पत्नी रोते हुए बोली :
बेटा “लेपटॉप”
माँग रहा है मैं क्या करूं ??
बेटी “मोबाइल”
की फरमाइश कर रही है
कहाँ से लाऊँ ??
खुद मेरे पास कपड़े नहीं है।
क्या करूं ??
कब्र से घुटी घुटी सी आवाज़ आई :
मर गया हूँ
“दुबई” नहीं गया हूँ।।।

Joke 4:

पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था

पति-  मैं डरता नहीं तुमसे
पत्नी- तुम डरते तो हो, पहली बार जब तुम मुझे देखने आए,
तो 4-5 लोगों के साथ आए
जब मुझे लेने आए तब 200 लोगों को लेकर आए 
और मुझे देखो मैं अकेले चली आई। 

e

Joke 5:

पति ने दूसरे कमरे से पत्नी को
व्हाट्सएप किया: अगर मुन्ना सो
गया हो तो मैं आ जाऊँ?
.
उधर से मैसेज आया: मम्मी सो
गई है और मैं उनके मोबाइल पर
गेम खेल रहा हूँ…!!

From Around the web