Jokes: मास्टर जी – अगर नदी में नींबू का पेड़ है, तो नींबू कैसे तोड़ेंगे? चिंटू – चिड़िया बनकर.. पढ़ें आगे

w

Joke 1:

गर्लफ्रेंड ने एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया।
ऑपरेटर- आपको क्या हुआ है?
गर्लफ्रेंड- मेरे पैर की ऊंगली टेबल से टकरा गई।
ऑपरेटर- और इसके लिए आप एंबुलेंस बुलाना चाहती हैं?
गर्लफ्रेंड- नहीं, एंबुलेंस तो मेरे बॉयफ्रेंड के लिए है, उसे हंसना नहीं चाहिए था....!!

Joke 2:

डॉक्टर ने विदेशी मरीज को रोजाना 20 किलोमीटर चलने को कहा...
सालभर बाद मरीज ने डॉक्टर को फोन किया।
मरीज- सर रोज 20 किलोमीटर चलकर नेपाल पहुंच गया हूं, यही रुक जाऊ या आगे थाइलैंड निकल जाऊं?
डॉक्टर को तुरंत आ गए चक्कर..

s

Joke 3:

एक मच्छर परेशान बैठा था
दूसरे ने पूछा- भाई क्या हुआ तुझे?
पहला बोला- यार गजब हो रहा है चूहेदानी में चूहा,
साबुदानी में साबुन, मगर मच्छरदानी में आदमी सो रहा है.

JOke 4:

बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी...
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे।
पति- तो?
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो?
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो।
बीवी बेहोश।

s

Joke 5:

मास्टर जी – अगर नदी में नींबू का पेड़ है, तो नींबू कैसे तोड़ेंगे?
चिंटू – चिड़िया बनकर।
मास्टर जी – नालायक, तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
चिंटू – वही, जिसने नदी में नींबू का पेड़ लगाया होगा।
चिंटू का जवाब सुनकर मास्टर जी बेहोश हो गए

From Around the web