Jokes: मैडम ने बच्चों से पूछा- गंगा, यमुना, सरस्वती, कावेरी भारत की नदियां हैं तो पाकिस्तान की नदियों के नाम बताओ, पप्पू ने हाथ उठाया…मैडम- शाबाश! जल्दी बताओ.. पढ़ें आगे..

Joke 1:
पति- ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही तन बदन
झूमने लगे और मन नाचने लगे
पत्नी- हमारे यहां भैंस का दूध आता है,
नागिन का नहीं
Joke 2:
लड़के का पिता अपने लड़के को बेदम मार रहा था…
पड़ोसी- क्यों मार रहे हो इतना, क्या हुआ??
लड़के का पिता- कल सुबह इसका स्कूल का रिजल्ट आने
वाला है…
पड़ोसी- लेकिन आज क्यों मार रहे हो??
लड़के का पिता- भाई मैं कल अपने गांव जा रहा हूं
Joke 3:
मैडम ने बच्चों से पूछा…
मैडम- गंगा, यमुना, सरस्वती, कावेरी भारत की नदियां
हैं तो पाकिस्तान की नदियों के नाम बताओ
पप्पू ने हाथ उठाया…
मैडम- शाबाश! जल्दी बताओ..
पप्पू- रुखसाना, रिजवाना, फरजाना और हसीना
मैडम अब तक कोमा में है!
Joke 4:
ऑपरेशन के बाद पेशेंट बोला, “डॉक्टर साहब, क्या
अब मैं रोगमुक्त हूं?”
सामने से जवाब मिला…
“बेटा, डॉक्टर साहब तो धरती पर ही रह गए…
मैं तो चित्रगुप्त हूं”
Joke 5:
मैडम- बताओ घरबार किसे कहते हैं?
एक पति के जीवन में इसके महत्त्व की विवेचना करो.
सोनू- घरबार का एक पति के जीवन में बहुत महत्त्व है.
घर में वाइफ द्वारा उत्पन्न किये गये उत्पाद और तनाव से मुक्त
होने हेतु पति घर से बार में चला जाता है
और बार में ज्यादा चढ़ जाने पर बार से घर आ जाता है.
घर और बार के इसी चक्र को ‘घरबार’ कहते हैं.
मैडम बेहोश…