Jokes: तिजोरी पर लिखा था तोड़ने की जरूरत नहीं, बटन दबाओ खुल जाएगी, बटन दबाते ही पुलिस आ गयी... पढ़ें आगे

Joke 1:
पत्नी पति से : अजी सुनते हो,
पड़ोस की पिंकी को गणित में 100
में से 99 अंक मिले है..
पति : अच्छा, तो 1 अंक कहां गया ?
पत्नी : अपना बेटा ले कर आया है !!
Joke 2 :
सोनू : ओए तेरा सिर कैसे फट गया ?
मोनू : चप्पल से पत्थर तोड़ रहा था...
सोनू : लेकिन उसमे सिर कहाँ से आया ?
सोनू : बगल से गुजरते हुए एक आदमी ने कहा
कभी खोपड़ी का भी इस्तेमाल कर लिया करो !!

Joke 3:
ग्राहक : वैसे आपके होटल में सफाई बहुत ध्यानपूर्वक की जाती है..
मैनेजर (खुश होकर) : धन्यवाद् !
आपको किस बात से ऐसा एहसास हुआ ?
ग्राहक : ऐसा आभास तब हुआ जब किसी ने होटल में
घुसते ही मेरी जेब की सफाई कर दी !!
Joke 4:
लड़का : पता है, बस में बैठते हुए
मैं किसी लडकी को खड़ा नहीं देख सकता...
लड़की : तो फिर तुम क्या करते हो ?
लड़का : मैं अपनी आँखें बंद कर लेता हूँ !!

Joke 5:
तिजोरी पर लिखा था
तोड़ने की जरूरत नहीं, बटन दबाओ खुल जाएगी
बटन दबाते ही पुलिस आ गयी...
पुलिस : तुम्हे अपनी सफाई में कुछ कहना है ?
चोर : माँ कसम, आज इंसानियत पर से विश्वास उठ गया !!
