Jokes: पार्क में एक पेड़ की ओट में लड़का-लड़की हाथों में हाथ लिए चिपक कर बैठे बातें कर रहे थे, पढ़ें आगे..

Joke 1:
पुत्र – मां मै भी तालाब में तैरना चाहता हुं ?
मां – नहीं ! बेटा डूब जाओगे।
पुत्र – लेकिन पिताजी तो घंटे-भर से तालाब मे तैर रहें है।
मां – बेटा तुम्हारे पापा का बीमा हो चुका है।
Joke 2:
एक कंजूस सेठ जब मरने को हुआ
तो एक रिश्तेदार ने कहा- अब तो आप मर ही रहे हैं,
जाते-जाते समाज के लिए कुछ दे जाइए।
सेठ – अब जान तो दे रहा हूं , इससे ज्यादा क्या चाहिए समाज को।

Joke 3:
पार्क में एक पेड़ की ओट में लड़का-लड़की हाथों में हाथ लिए चिपक कर बैठे बातें कर रहे थे.
वहाँ टहलने आए एक बुजुर्ग सज्जन ने जब उन्हें देखा तो पास आकर बोले –
“बेटा, क्या यही हमारी संस्कृति है ?”
लड़के ने तपाक से जवाब दिया –
“नहीं अंकल, ये तो अंजलि है…
आप किसी और पेड़ के नीचे जाकर देख लो !!!”
Joke 4:
किसी आदमी ने अपने एक मित्र को दावत दी, सारा खाना वही खा गया।
घर वाले भूखे रह गए।
पांच साल का बबलू तो भूख के मारे रो पड़ा।
उसकी मां ने कहा- बेटा मेहमान को जाने दो, सारे मिलकर रोएंगे, तुम अकेले क्यों रोते हो?

Joke 5:
तीन मूर्ख ट्रेन से यात्रा कर रहे थे अचानक किसी ने चेन खींच दी।
गाडी रुकी तो पहला मूर्ख बोला – यार, गाडी लगता है गाडी पंक्चर हो गई।
दूसरा मूर्ख बोला- गाडी का टायर बर्स्ट हो गया है।
तीसरा मूर्ख बोला – मैं नीचे उतरकर देखता हूं,
उसने देखा और आश्चर्य से बोला –
अरे यार, गाडी के पहिये में से टायर ही निकलकर भाग गए।
