Jokes: पति- जानू मैं तुमसे माफी मांगना चाहता हूँ.! पत्नी- क्यों...? पति- जब मैं तुमको प्यार करता हूँ तो पड़ोसन के बारे में सोचता रहता हूँ..! पढ़ें आगे

Joke 1:
टीचर : न्यूटन का नियम बताओ...
लड़का : सर पूरी लाइन तो याद नहीं,, लास्ट का याद है.
टीचर : चलो लास्ट का ही सुनाओ
लड़का : ...और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं।
Joke 2:
टीचर : तुम्हारा नाम क्या है?
लड़का : रहीम
टीचर : अब तुम भारत में हो, इसलिए आज से तुम्हारा नाम हम राम रखते है।
लड़का घर पहुंचा…
मां : पहला दिन कैसा रहा रहीम?
लड़का : मैं अब भारतीय हूं और आगे से मुझे राम कहकर पुकारना।
मां और पापा ने यह सुनते ही उसकी जमकर धुनाई कर दी।
शरीर पर चोट के निशान लिए अगले दिन वह स्कूल पहुंचा।
टीचर : क्या हुआ राम?
लड़का : मेरे भारतीय बनने के 4 घंटे बाद ही मुझ पर 2 पाकिस्तानियों ने हमला कर दिया।
Joke 3:
स्कूल मे एक दिन टीचर संजू से...
तुम बड़े होकर क्या बनोगे?
संजू : मेम मै बड़ा होकर सी. ए (CA) बनूंगा, सभी महानगरों मे मेरा बिजनेस चलेगा, हमेशा हवाई यात्रा करूंगा...
हमेशा 5 स्टार होटल मे ठहरूंगा, हमेशा 10 नौकर मेरे आसपास रहेंगे, मेरे पास सबसे महंगी कार होगी, मेरे पास सबसे महंगे…
टीचर : बस संजू बस!!
बच्चों आप सब को इतना लम्बा जवाब देने की आवश्यकता नही है, सिर्फ एक लाइन मे जवाब देना…
…अच्छा पिंकी तुम बताओ तुम बड़ी होकर क्या बनोगी?
पिंकी : संजू की पत्नी...
Joke 4:
पति - पत्नी होटल में खाना खा रहे थे। सूप में एक बटन निकला।
वेटर को बुलाकर पति ने बटन दिखाते हुये कहा - यह क्या है ?
वेटर ने हड़बड़ाकर बटन लेते हुये कहा - अरे ये मेरे कोट का बटन है श्रीमान्, कल से मैं इसे ढूंढ़ रहा था धन्यवाद।
Joke 5:
अध्यापक – बच्चों तुममें से स्वर्ग कौन जाएगा ?
सबने हाथ खड़ा कर दिया…
केवल एक छोटी लड़की ने नहीं किया.
अध्यापक तुम क्यो नहीं जाना चाहती ?
लड़की – माँ ने कहा है कि स्कूल से
सीधा घर नहीं आई तो टांगे तोड़ दूंगी”
Joke 6:
पति- जानू मैं तुमसे माफी मांगना चाहता हू.!
पत्नी- क्यों...?
पति- जब मैं तुमको प्यार करता हूँ तो पड़ोसन के बारे में सोचता रहता हूँ..!
पती- तुमने मुझे धोखा दिया, मैं तो जब भी पड़ोसी से प्यार करती हूँ तो
तुम्हारे बारे में ही सोचती हूं
पति बेहोश..!