Jokes: पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा, पत्नी- क्या हुआ जी...? पढ़ें आगे...

d

Joke 1:

पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा। 
पत्नी- क्या हुआ जी...?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए। 
पत्नी- तो आप कैसे बचे...?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था। 
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का। 
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। 
पत्नी गुस्से में - ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी। 

Joke 2:

पति ने पत्नी का फोन काटते हुए कहा", अभी मैं मीटिंग में हूं,बाद में बात करता हूं।
थोड़ी देर बाद पड़ोसन का फोन आया,
पड़ोसन: क्या आप फ्री है, आपको डिस्टर्ब तो नहीं किया....
पति: अरे नहीं, आप हुकुम कीजिए.....
पड़ोसन: मुझे कोई काम नहीं है, आपकी पत्नी को कुछ बात करनी है, लो बात करो.....
पत्नी: शाम को घर आना तो Iodex लेते आना 

s

Joke 3:

लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया।
लड़की के पिता :- बेटा तुम क्या काम करते हो ..?
लड़का :- I am Director of Goat research and development institute
लड़की के पिता :- बहुत बड़ा अफसर लगता है। हिन्दी मे बताओ बेटा..?
लड़का धीरे अावाज में :- हम बकरी चराते है।
ससुर को अटैक आ गया।।।

Joke 4:

शादी की 10वीं सालगिरह पर पत्नी पति के सीने से लग के बोली -
सुनिए जी, अगर मुझे कोई भगा के ले जाए तो आप क्या करेंगे...?
.
पति - हट पगली, कैसे सवाल पूछती है...?
.
पत्नी - बताओ ना जानू...
.
पति - मैं बोलूंगा भाई भगा के क्यों ले जा रहे हो, आराम से ले जाओ,
मैं रोक थोड़ी रहा हूं...!!!
.
फिर पति देव की हुई जोरदार कुटाई...

s

Joke 5:

बीमार पति को लेकर पत्नी डॉक्टर के पास गई...
.
डॉक्टर ने कहा -
इनको अच्छा खाना दो,
हमेशा खुश रखो, 
घर की कोई भी परेशानी इनसे मत बताओ, 
फालतू की फरमाइशें करके इनकी चिंतायें मत बढ़ाओ,
तो ये छह महीने में ठीक हो जाएंगे...!
.
रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा -
क्या कहा डॉक्टर ने...?
.
पत्नी बोली - कुछ नहीं, 
अब डॉक्टर ने भी जवाब दे दिया है...!

From Around the web