Jokes: पति:– कितनी बार कहा है कि खाना बनाते टाइम मोबाइल मत चलाया कर, अब देख! सब्जी का स्वाद एकदम... पढ़ें आगे

Joke 1:
वो लड़के जो लड़कियों से बड़ी बड़ी हाँकते हुए कहते हैं…
“मैं तुमको कभी भूल नही पाउँगा!”
वो दुकान पर जा कर ये भूल जाते हैं कि
मम्मी ने दाल कौन सी वाली मंगवायी थी।
Joke 2:
लड़का- तुम्हारे घर में ‘लैटरिन’ बनी है?
लड़की- हाँ!
लड़का- ओह! हमारे तो… ‘दाल चावल’ बने हैं।
अगले दिन…
लड़का- तुम्हारे घर में ‘लैटरिन’ बनी है?
लड़की (होशियारी दिखाते हुए)- नहीं।
लड़का- तो करते किसमें हो? कढ़ाई में?

Joke 3:
एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पे चैट कर रही थी,
लड़का- हैल्लो ,
लड़की- हाय! क्या कर रहे हो?
लड़का- मैं एक खूबसूरत लड़की से बात कर रहा हूँ,
लड़की- वाओ तुम कितने स्वीट हो,
लड़का- हाँ वो खूबसूरत लड़की काफी देर से
रिप्लाई नहीं कर रही तो सोचा तुझसे ही बात कर लूँ
blocked
Joke 4:
पति:– कितनी बार कहा है कि…
खाना बनाते टाइम मोबाइल मत चलाया कर…
अब देख! सब्जी का स्वाद एकदम पानी जैसा लग रहा है!!
पत्नी:– ज्यादा दिमाग का दही ना करो जी,
आपसे कितनी बार बोला है खाना खाते टाइम मोबाइल मत चलाया करो!!
सब्जी की जगह पानी में रोटी डुबो डुबोकर खा रहे हो

Joke 5:
समझदार पत्नियों को समर्पित
पति: डॉक्टर ने चाय फीकी पीने को कहा है।
पत्नी: अलग अलग चाय नही बनाउंगी,
लडडू खा कर पी लेना फीकी लगेगी।
बताओ अब इसका कोई ईलाज है!
