Jokes: पति (पत्नी से)- ये क्या तुम एक और सूट ले आयी? अभी परसों ही तो.. पढ़ें आगे

Joke 1:
परीक्षा में एक छात्र कॉपी पर फूल बना रहा था
टीचर- यह क्या कर रहे हो? फूल क्यों बना रहे हो?
छात्र- सर, यह फूल मेरी याद्दाश्त को समर्पित है, जो अभी-अभी गुजर गई
Joke 2:
कल रात स्वयं यमराज मेरे सपने में आये और बोले-
तेरी जान लेने आया हूं…!
मैने भी बोल दिया- ले जाइए…
पड़ोस में ही तो रहती है…!!

Joke 3:
पति ने नई कार खरीदी और सोचा कि बीवी को सरप्राइज दिया जाए।
घर में पहुंचते ही बीवी को जोर से आवाज देते हुए बोला..
डार्लिंग, तुम्हारा इतने सालों का सपना आज पूरा हो गया।
बीवी दौड़ती हुई रसोईघर से बाहर आई और चिल्लाई- हाय..हाय..!
सासू मां को क्या हो गया, सुबह तो अच्छी खासी थी..!!
Joke 4:
पति (पत्नी से)- ये क्या तुम एक और
सूट ले आयी? अभी परसों ही तो..
पत्नी चिल्लाकर बोली- क्या परसों?
बोलो.. बोलो क्या कहा तुमने?
रुक क्यों गये?
क्या परसों,
बोलो जल्दी-जल्दी बोलो ना,
बताओ क्या परसो?
पति- कुछ नही, मैं बस यह कह रहा
था की..
परसों भी एक ही सूट लायी थी पगली,
आज तो दो ले आती..!!

Joke 5:
पति – तुम सब्जी बनाना भूल गयी हो क्या?
पत्नी – क्यों?
पति – थू कितनी गन्दी सब्जी बनाई है।
पत्नी – चुपचाप खा लो
मेरी इसी सब्जी को फेसबुक पर
9 लोगों ने लाइक किया
और 107 लोगों ने शेयर किया
और 129 लोगों ने कॉमेंट किया
“वाओ यम्मी”
बस आपको ही मेरा खाना पसंद नहीं आता।
