Jokes: लड़की- सो गया मेरा शोना, लड़का- हां, लड़की- तो फिर मेरे शोने ने रिप्लाई कैसे किया? पढ़ें आगे..

g

Joke 1:

पति- खाना खाते समय, एक रोटी और देना
पत्नी- रोटी तो खत्म हो गई
पति- ऐसे कैसे?
पत्नी- वैसे ही जैसे कल साड़ी लाने के लिए,
आपके पैसे खत्म हुए थे.....

Joke 2:

लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा 

उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी
लड़की वाले- सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है 
चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है
हरीश- क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं? 

o

Joke 3:

एक दिन भगवान ने की पप्पू की मेमोरी डिलीट कर दी
फिर भगवान ने पप्पू से पूछा- तुम्हें कुछ याद है?
पप्पू- जी, मुझे मेरी बीवी का नाम याद है
भगवान- पूरा सिस्टम फॉर्मैट कर दिया पर वायरस
फिर भी रह गया..... 

Joke 4:

बेटी (पिता से)- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और उसके

साथ भाग रही हूं
पिता- बहुत बढ़िया, मेरे पैसे और समय दोनों बच गए
बेटी- पापा, मैं चिठ्ठी पढ़ रही हूं, 
जो मम्मी रख कर गई हैं
बेटी की बात सुनकर पिता बेहोश....

i

Joke 5:

लड़की- सो गया मेरा शोना
लड़का- हां
लड़की- तो फिर मेरे शोने ने रिप्लाई कैसे किया?
लड़का- बहूरानी, मैं तुम्हारे शोने का बाप हूं
कल तेरे शोने का Exam है, अगर तेरा शोना फेल हो गया न,
तो मैं तेरे शोने को इतना मारुंगा कि सोने लायक नहीं बचेगा...

From Around the web