Jokes: गप्पू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, अचानक गाड़ी एक खम्बे से टकरा गई, पुलिस- बाहर निकल साले... पढ़ें आगे

Joke 1:
लड़की- सुन जानू, गूगल मेल होता है या फीमेल...
लड़का- बेबी फीमेल होता है...
लड़की- क्यों?
लड़का- क्योंकि अपना सेंटेन्स पूरा होने से पहले ही वो उसका सजेशन देना शुरू कर देता है...
Joke 2:
गप्पू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था,
अचानक गाड़ी एक खम्बे से टकरा गई
पुलिस- बाहर निकल साले
गप्पू- माफ कर दो दरोगा जी
पुलिस- साले दारू पीकर गाड़ी चलाता है, मुंह खोल
गप्पू- अरे नहीं साब, पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे...

Joke 3:
पति - मुझे अलादीन का चिराग मिला.
पत्नी - वाह, आप ने क्या मांगा?
पति - मैंने कहा कि वो तुम्हारे दिमाग को दस गुना कर दे!
पत्नी - तो क्या उसने ऐसा कर दिया?
पति - वो हंसा और कहने लगा, शून्य से किसी को गुणा नहीं किया जा सकता है!
Joke 4:
लड़की बस में चढ़ी तो सब सीटें भरी हुई थी
लड़की ने एक सीट पर बैठे लड़के से कहा-
प्लीज आप मुझे सीट दे दिजिए
लड़के ने तुनककर पूछा- क्यों दे दूं?
लड़की- अरे लड़की खड़ी है, सीट भी नहीं दे सकते क्या?
लड़का- आप मुझसे शादी कर लो
लड़की (गुस्से में)- किस खुशी में कर लूं?
लड़का- लड़का कुंवारा घूम रहा है,
शादी भी नहीं कर सकती क्या?

Joke 5:
अंकल- फ्री टाइम में क्या करते हो?
लड़का- जी फोन चार्ज करता हूं
अंकल- और फ्री कब होते हो?
लड़का- जब फोन की बैटरी खत्म हो जाती है……
