Jokes: पहला दोस्त: यार, मेरी बीवी गुस्सा बहुत करती है, दूसरा दोस्त: मेरी भी पहले करती थी, अब नहीं करती, पढ़ें आगे...

d

Joke 1:

एक आदमी की बीवी लापता हो गई.
उस आदमी ने अखबार में बीवी की गुमशुदगी का इश्तहार कुछ इस तरह छपवाया –
“मेरी बीवी पिछले पांच दिनों से लापता है. जो कोई भी उसकी खोज-खबर मेरे पास लाएगा या उसे खोजने की कोशिश करेगा… वह अपनी जान से हाथ धो बैठेगा !”

Joke 2:

पहला दोस्त: यार, मेरी बीवी गुस्सा बहुत करती है !
दूसरा दोस्त: मेरी भी पहले करती थी, अब नहीं करती।
पहला दोस्त: तुमने क्या इलाज किया ?
दूसरा दोस्त: एक दिन गुस्से में थी, मैंने कह दिया कि
बुढ़ापे में गुस्सा आ ही जाता है!

बस वो दिन है और आज का दिन,
तेज आवाज़ में भी बात नहीं करती! 

f

Joke 3:

कक्षा दसवीं की परीक्षा मे
प्रश्न पूछा गया –
“माल्यार्पण करना” का अर्थ बताओ
होनहार छात्र ने लिखा –
सरकारी बैंकों द्वारा गरीब जनता की
गाढी कमाई माल्या को अर्पण
करने को ही माल्यार्पण कहते है।
और बच्चा सीधे MBA
के लिये सेलेक्ट हो गया।

Joke 4:

ग्राहक- तुम्हारी भैंस की एक आंख
खराब है, फिर भी तुम
इसके र25000 मांग रहे हो ।

आदमी- तुम्हें भैंस दूध के लिए चाहिए या
नैन मटक्का के लिए चाहिए?

d

Joke 5:

डॉक्टर – आपको क्या बिमारी है ?
मरीज़ – पहले आप वादा करो की हंसोगे नहीं ।
डॉक्टर – OK Promise
मरीज़ ने अपनी टांगे दिखाई जो माचिस की तीली
जितनी पतली थी ।
डॉक्टर को यह देख के हंसी आ गयी।
मरीज़ – आपने ना हंसने का वादा किया था।
डॉक्टर – अच्छा Sorry
अब तकलीफ बताओ।
मरीज़ – डॉक्टर साहब, यह सूज गयी है ।
डॉक्टर – हाहाहाहा भाग साले
तू आया ही हंसाने के लिए है।

From Around the web