Jokes: सुबह-सुबह पत्नी ने कहा- जल्दी से न्यूजपेपर दो...! पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो, पढ़ें आगे..

Joke 1:
बाप- बेटा अगर ससुराल वाले स्कूटर दे तो कार मांगना,
कूलर दे तो एसी मांगना, घर दे तो बंगला मागना…
बेटा- पापा अगर वो लड़की दे तो उसकी माँ को भी मांगलू क्या?
बाप खुशी के मारे बेहोश
Joke 2:
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा- जल्दी से न्यूजपेपर दो...!
पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो...!
यह लो मेरा टैबलेट...!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा...!
अब पति सदमे में है...!

Joke 3:
गणित की क्लास चल रही थी
टीचर ने पूछा- बताओं 1000 किलो = एक टन, तो 3000 किलों कितना होगा?
पप्पू- जी सर....टन, टन, टन
टीचर को समझ नहीं आ रहा कि शाबासी दूं या क्लास से बाहर निकालूं
Joke 4:
मोनू- इतनी देर से क्या सोच रहे हो ?
शौंटी- जानते हो कल रात की आंधी में एक टी शर्ट मेरे घर आकर गिर गई.
मोनू- तो इसमें क्या हुआ ?
शौंटी- सोच रहा हूं कि मैंचिंग पैंट ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं.

Joke 5:
पत्नी- अरे देखा नहीं भूकंप से चारपाई से मैं नीचे गिर गई थी।
पति- क्यों झूठ बोल रही हो...
तू गिरी है इसी वजह से तो भूकंप आया है
पति की ये बात सुनकर पत्नी ने किया कुछ ऐसा कि फिर तो जलजला ही आ गया।
