Jokes: डॉक्टर: तबियत कैसी है? मरीज़: पहले से ज्यादा ख़राब है… डॉक्टर: दवाई खा ली थी? पढ़ें आगे..

Joke 1:
डाकू ( यात्री से ) – क्यों साहब ! आपने इधर अपने आस-पास कहीं पुलिसवाले को तो नहीं देखा?
.
यात्री – जहां तक मेरा ख्याल हैं यहां कोई पुलिसवाला नहीं हैं।
.
डाकू- तो जरा जल्दी से अपना सारा माल-मसाला मेरे हवाले कर दो।
Joke 2:
एक बार कजूंस बाप ने अपने बेटे से पूछा – आज तुम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में खाना-खाने और पिक्चर देखने गए थे
तो इसमें कुल कितने रुपये खर्च हुए थे।
लडके ने बताया – जी, लगभग दो हजार रुपये खर्च हो गए थें।
कंजूस पिता ने कहा – सत्यानाश कर दिया तूने?
लडका बोला – हां पिताजी असल में इससे अधिक पैसे उसके पास थे ही नहीं।

Joke 3:
चिडियाघर के एक बंदर ने दूसरे बंदर के हाथ की रेखाओं को देखते हुए कहा –
मुझे तुम्हारा भविष्य अंधकारमय लगता है।
दूसरा बंदर- लेकिन बंदर का भविष्य तो अच्छा होता है ?
पहला बंदर- लेकिन तुम कुछ दिनों बाद इंसान बन जाओगे।
Joke 4:
डॉक्टर: तबियत कैसी है?
मरीज़: पहले से ज्यादा ख़राब है…
डॉक्टर: दवाई खा ली थी?
मरीज़: खाली नहीं थी भरी हुई थी…
डॉक्टर: मेरा मतलब है दवाई ले ली थी ?
मरीज़: जी आप ही से तो ली थी…
डाक्टर: बेवक़ूफ़ !! दवाई पी ली थी?
मरीज़: नहीं जी दवाई नीली थी…
डॉक्टर: अबे गधे !! दवाई को पी लिया था?
मरीज़: नहीं जी पीलिया तो मुझे था…
डॉक्टर: उल्लू के पट्ठे !! दवाई को खोल के मुँह में रख लिया था?
मरीज़: नहीं आप ही ने तो कहा था कि फ्रिज में रखना…..
डॉक्टर: अबे क्या मार खायेगा?
मरीज़: नहीं दवाई खाऊंगा…
डॉक्टर: निकल साले, तू पागल कर देगा…
मरीज़: जा रहा हूँ, फिर कब आऊँ?
डॉक्टर: क़यामत के बाद…
मरीज़: क़यामत के कितने दिन बाद?
डॉक्टर बेहोश…..

Joke 5:
मां ( बेटे से )- तुम्हारा काम ऑफिस में कैसा चल रहा है?
बेटा – मां , मेरे नीचे 25 आदमी काम करते हैं।
मां – तो क्या तुम अभी से अफसर हो गए?
बेटा – मैं ऊपर की मंजिल में काम करता हूं।
