Jokes: डॉक्टर मरीज से- इस दवा को एक हफ्ते को पूरा करो और बाद में आकर मिलो, मरीज – ठीक है डॉक्टर.. पढ़ें आगे

Joke 1:
डॉक्टर मरीज से.... इस दवा को एक हफ्ते को पूरा करो और बाद में आकर मिलो.
मरीज – ठीक है डॉक्टर.
एक हफ्ते के बाद…
डॉक्टर – क्या हुआ दवा खत्म हुई?
मरीज – नहीं डॉक्टर.
डॉक्टर – क्यों क्या हुआ?
मरीज – उसमें लिखा था, बोतल को हमेशा बंद रखें.
Joke 2:
पत्नी पति से: उठो जी , नाश्ता बनाने जाओ. पति उठा और सीधा बाहर जाने लगा.
पत्नी : कहां जा रहे हो?
पति : वकील के पास तुमसे तलाक लेने,
थोड़ी देर बाद पति वापस घर आया और सब्जी काटने लगा,
पत्नी : क्या हुआ ?
पति : कुछ नहीं वकील साहब बर्तन साफ कर रहे थे.

Joke 3:
अंकल – बेटा क्या करते हो?
पिंटू – अंकल मैं ‘बाबू’ हूं
अंकल – वाह, तुम क्लर्क हो?
पिंटू – नहीं अंकल मैं ‘बाबू’ हूं
अंकल – अबे तू है क्या?
पिंटू – अरे अंकल, मैं ‘बाबू’ हूं आपकी बेटी का,
आपकी बेटी मुझे हमेशा कहती है – ‘मेरा बाबू’
अंकल बेहोश!
Joke 4:
एक दस साल का बच्चा बहुत ध्यान से एक किताब पढ़ रहा था
जिसका टाइटल था, ‘बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें?
मां – तुम इस किताब को क्यों पढ़ रहे हो?
बच्चा – मैं यह देखना चाहता हूं कि मेरा पालन-पोषण ठीक से हो रहा है या नहीं…

Joke 5:
दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू।
