Jokes: छोटू- यार मैंने कल नेहा को लव यू लिखा. उसने 3 बार हां भी बोला पर.. दोस्त- आगे क्या हुआ... पढ़ें आगे

Joke 1:
बहुत देर से एक बुजुर्ग महिला अपने घर के अंदर बाहर लगातार चक्कर काट रही थी...
मोनू- मां जी क्या बात हो गई... यूं लगातार घर के अंदर बाहर क्यों कर रही हो?
बुजुर्ग महिला- बेटा... मेरी बहू कोई योगा चैनल देख रही है...
उसमें एक आदमी बार-बार कह रहा है कि सास को अंदर करो फिर तुरंत बाहर करो.
Joke 2:
राजू की पत्नी- मैं पूरा घर संभालती हूं, किचन संभालती हूं, बाल-बच्चों को संभालती हूं..
तुम किस काम के हो ये बताओ, तुमने आज तक क्या संभाला?
राजू- मैं खुदको संभालता हूं जी... आपकी ये तेज नशीली और दीवाना बना देनी वाली आंखों से...
फिर क्या राजू की पत्नी पिघल कर बोल पड़ी- क्या तुम भी... आओ तुम्हारे लिए खीर बनाती हूं आज

Joke 3:
एक बार गोलू बीमार हो जाता है, उसकी बीवी उसे डॉक्टर के पास लेकर जाती है...
डॉक्टर गोलू की बीवी से- आपके पति तकलीफ में हैं. उनको काफी ज्यादा आराम की जरूरत है.
मैं आपको नींद की गोली दे रहा हूं रोज रात होने से पहले खा लेना.
गोलू की बीवी- पर डॉक्टर साहब... आराम की जरूरत मेरे पति को है तो नींद की गोली मैं क्यों खाऊं?
डॉक्टर- मैं जानता हूं गोलू को... जब आप सो जाओगी तो ही वह आराम कर पाएगा!
Joke 4:
एक बार चिंटू को किसी ने कहा, बीवी को चैन गिफ्ट करो तो वो महीनों तक खुश रहती है.
चिंटू भी चैन गिफ्ट करता है पर उसकी बीवी उसकी पिटाई शुरू कर देती है.
चिंटू अपने दोस्त से- यार बीवी को चैन गिफ्ट की पर उसने मुझे बहुत मारा.
दोस्त- सोने की चैन देनी थी ना, तूने कौन सी दी?
चिंटू-साइकिल की!

Joke 5:
छोटू- यार मैंने कल नेहा को लव यू लिखा. उसने 3 बार हां भी बोला पर..
दोस्त- आगे क्या हुआ...
छोटू- अब वो कह रही कि मैं तुमसे प्यार नहीं करती.
दोस्त- तेरे पास मैसेज है तो दिखा ना..
छोटू- (मैसेज दिखाता है जिसमें ha ha ha लिखा होता है )
दोस्त- भाई वो हंस रही थी हां नहीं बोली...
