Jokes: बॉयफ्रेंड- आई लव यू. गर्लफ्रेंड- आई लव यू टू. बॉयफ्रेंड- कितना प्यार करती हो तुम मुझसे? पढ़ें आगे

Joke 1:
शहर में रहने वाली लड़की की शादी गांव में हुई
बहू मॉडर्न लुक में तैयार होकर घर से बाहर जाने लगी तो
सास बोली- क्या जमाना है
बहू तुरंत बोली- दही जमा लेना मांजी, मैं शॉपिंग करके आती हूं....
Joke 2:
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा...

Joke 3:
मीना- डॉक्टर चेहरे में जलन हो रही है.
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स-रे करना पड़ेगा.
मीना- एक्स-रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है.
मीना 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं.
डॉक्टर बेहोश!
Joke 4:
बॉयफ्रेंड- आई लव यू.
गर्लफ्रेंड- आई लव यू टू.
बॉयफ्रेंड- कितना प्यार करती हो तुम मुझसे?
गर्लफ्रेंड- जितना तुम मुझसे करते हो.
बॉयफ्रेंड- धत्त तेरे की...इसका मतलब तू भी टाइमपास ही कर रही है.

Joke 5:
पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे, तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए,
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए.
बेटा- पापा चलो इकट्ठे ही चलते है.
पिता- क्यों?
बेटा- मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है.
