Jokes: एक बुढ़िया को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी, चार दिन से कुछ नहीं खाया...! पढ़ें आगे

Joke 1:
टीचर- पति और पत्नी में बड़ा कौन होता है?
मोनू- पत्नी बड़ी होती है
टीचर- अच्छा, वो कैसे?
मोनू- पति में 'इ' की मात्रा आती है तो वहीं
पत्नी में बड़ी 'ई' की मात्रा आती है
मोनू का जवाब सुनकर टीचर की बोलती बंद हो गई......
Joke 2:
डॉक्टर- इंजेक्शन लिखा था, क्यों नहीं खरीदा?
मरीज- शनिवार को सुई नहीं खरीदते, शनिदेव नाराज हो जाएंगे
डॉक्टर- खरीद लो, वरना यमराज नाराज हो जाएंगे.....

Joke 3:
Boy Girl से: Darling मुझको तुम्हारी आँखों में
सारी Dunia दिखाई देती है,
पीछे से एक बुढ़िया बोली: हमारी गाय नहीं मिल रही।
दिखे तो बताना बिटवा।
Joke 4:
Boy Girl से कहता है :
Boy: देखो मैं तुम्हारे beautiful hair के लिए क्या लाया हूँ।
Girl: खुश होके, क्या लाये हो, जल्दी बताओ ना।
Boy: उस्तरा लाया हूँ बंदरिया, तूने मेरे भी जुएँ कर दी।

Joke 5:
एक बुढ़िया को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
.
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,
चार दिन से कुछ नहीं खाया...!
.
बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली - 400 खुले हैं...?
.
भिखारी - हां हैं मां जी
.
बुढ़िया - तो उससे कुछ लेकर खा लेना...!
