Jokes: एक बुढा बस में सीट पर अकेला बैठा था, तभी एक बुढ़िया आई और उसके बगल में बैठ गयी! कुछ देर बाद बुढ़िया बूढ़े से बोली... पढ़ें आगे

hh

Joke 1:

बीवी ने पति को मैसेज किया- आपको पड़ोसन कैसी लगती है...? 

बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...! 
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!

Joke 2:

पत्नी – हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है?
पति – अरे मेरे दोस्त ने ईंट मार दी
पत्नी – आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति -हम्म… मेरे हाथ में उसकी बीवी का हाथ था..
अब चेहरे से भी खून निकल रहा है

k

Joke 3:

एक बुढा बस में सीट पर अकेला बैठा था।
तभी एक बुढ़िया आई और उसके बगल में बैठ गयी!
कुछ देर बाद बुढ़िया बूढ़े से
बोली – अंकल जी कहां जा रहे हो।
तो बुढा चुप बैठा रहा।
बुढ़िया फिर बोली- अंकल जी
कहा जा रहे हो??
अब बुढ़े से चुप नही रहा गया
और बोला- बेटी तू बहुत सुन्दर है, जवान है,
तेरे खातिर लड़का देखने जा रहा हूँ।

Joke 4:

पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए – एक काम
ढंग से नहीं होता तुझसे, तुम्हें पुदीना लाने
के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए,
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना
चाहिए
बेटा: पापा चलो इकठे ही चलते है।
पिता : क्यों?
बेटा: मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है

kk

Joke 5:

साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला
भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो 

आदमी : एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर
से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो ?

साइकिल वाला : आज छुट्टी है तो साइकिल चला
रहा हूँ नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूँ

From Around the web