Jokes: एक बुढा बस में सीट पर अकेला बैठा था, तभी एक बुढ़िया आई और उसके बगल में बैठ गयी! पढ़ें आगे

Joke 1:
पत्नी – हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है?
पति – अरे मेरे दोस्त ने ईंट मार दी
पत्नी – आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति -हम्म… मेरे हाथ में उसकी बीवी का हाथ था..
अब चेहरे से भी खून निकल रहा है
Joke 2:
एक बुढा बस में सीट पर अकेला बैठा था।
तभी एक बुढ़िया आई और उसके बगल में बैठ गयी!
कुछ देर बाद बुढ़िया बूढ़े से
बोली – अंकल जी कहां जा रहे हो।
तो बुढा चुप बैठा रहा।
बुढ़िया फिर बोली- अंकल जी कहा जा रहे हो??
अब बुढ़े से चुप नही रहा गया
और बोला- बेटी तू बहुत सुन्दर है, जवान है,
तेरे खातिर लड़का देखने जा रहा हूँ।

Joke 3:
पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए – एक काम
ढंग से नहीं होता तुझसे, तुम्हें पुदीना लाने
के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए,
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए
बेटा: पापा चलो इकठे ही चलते है।
पिता : क्यों?
बेटा: मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है
Joke 4:
मोन्टू : तुम्हारी आँख क्यों सूजी हुई है ?
बन्टू : कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर गया था
मोन्टू : लेकिन इसका आँख सूजने से क्या संबंध है?
बन्टू : मेरी पत्नी का नाम तपस्या है
लेकिन cake वाले बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया
“Happy Birthday समस्या”

Joke 5:
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला
भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो
आदमी : एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर
से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो ?
साइकिल वाला : आज छुट्टी है तो साइकिल चला
रहा हूँ नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूँ
