Jokes: एक वृद्ध सज्जन ने एक कम्पनी के दफ्तर में जाकर मेंनेजर से कहा – आपके दफ्तर में मेरा लडका काम करता है.. पढ़ें आगे

Joke 1:
हरियाणवी छोरा :- बाबू कार
की चाबी दे दे, कॉलेज जाना सै..!
छोरे का बाबू :- फेर कार की के जरुरत सै?
छोरा :- बाबू 20 लाख की कार में जाऊँगा तो कॉलेज में हवा सी बनेगी ना…!
छोरे का बाबू :- ले बेटा 50 रुपये और 50 लाख की बस में जा हवा-हवा, के जमा आंधी सी उडेगी…!!
Joke 2:
माँ: बेटा क्या कर रहा है?
बेटा: पढ़ रहा हूँ!
माँ: अरे वाह! क्या पढ़ रहा है?
बेटा: आप की होने वाली बहू के मेसेज*
*140 किमी/घण्टा की रफ़्तार से उड़ता हुआ चप्पल कनपटी पर लगा

Joke 3:
एक वृद्ध सज्जन ने एक कम्पनी के दफ्तर में जाकर मेंनेजर से कहा –
आपके दफ्तर में मेरा लडका काम करता है।
क्या मैं उससे मिल सकता हुं?
मैंनेजर – ने गौर से देखा और कहा –
खेद है कि आप देर से आये !
आपका अंतिम संस्कार करने के लिए छुट्टी लेकर अभी-अभी गया है।
Joke 4:
जेलर -अब जेल से छूटकर क्या करोगे ?
कैदी – जौहरी की दुकान खोलूंगा।
जेलर – जौहरी की दुकान खोलने के लिए रुपया कहां से लाओगे ?
कैदी – हुजूर जौहरी की दुकान खोलने के लिए तो सिर्फ एक हथौडे की जरुरत होती है।

Joke 5:
एक पागल बैठा अपने गालों पर तमाचे मार रहा था।
एक सज्ज्न उसके पास आकर बोले- अरे भई पागल है क्या, जो अपने ही हाथों से खुद को पीटे जा रहा है।
पागल उठा और सज्जन के गालों पर तमाचे मारने लगा।
