Jokes: एक औरत का पति खो गया, वह अपनी सहेली के साथ FIR लिखाने थाना पहुंची, पति के हुलिये में लिखवाया, “बहुत ही हैंडसम, स्मार्ट, ब्लू आइस” पढ़ें आगे..

Joke 1:
एक औरत का पति खो गया.
वह अपनी सहेली के साथ एफआईआर लिखाने थाना पहुंची.
पति के हुलिये में लिखवाया, “बहुत ही हैंडसम, स्मार्ट, ब्लू आइस”
उसकी सहेली ने टोका…
सहेली- तेरा पति तो ठिगना, गंजा और काला है.
तू ये क्या लिखवा रही है?
औरत- गया सो गया…आयेगा तो ढंग का
Joke 2:
मोनू- सर औरतें इतने सारे गहने क्यों पहनती हैं?
टीचर- जिससे की पता चल सके वो शादीशुदा हैं
चिंटू- लेकिन आदमी क्यों नहीं पहनते?
टीचर- क्योंकि बेटा आदमी की तो शक्ल से ही पता चल जाता
है कि वो शादीशुदा है

Joke 3:
एक बार मजे में एक जेलर कैदी से कहता है..
जेलर- सुना है तुम शायर हो…कुछ सुनाओ यार
कैदी- ग़म-ए-उल्फ़त में जो जिंदगी कटी हमारी…
जेलर- वाह…वाह!!
कैदी- ग़म-ए-उल्फ़त में जो जिंदगी कटी हमारी…
जिस दिन जमानत हुई, जिंदगी खत्म तुम्हारी
Joke 4:
शादी की चौथी सालगिरह पर पति पत्नी से कहता है..
पति- आज कुछ नया करते हैं
पत्नी- आज कोई फिल्म देखें क्या?
पति- कौन सी?
पत्नी- कोई डरावनी फिल्म देखने का मन है डार्लिंग
पति- ठीक है, अलमारी से हमारी शादी वाली
वीडियो निकाल लो…

Joke 5:
एक दिन चिंटू को उदास देखकर मिंटू ने पूछा..
मिंटू- क्या हुआ, उदास क्यों हो?
चिंटू- शादी से पहले भगवान से मांगा था कि अच्छा
पकाने वाली पत्नी देना. जल्दी-जल्दी में पकाने से
पहले ‘खाना’ बोलना भूल गया.
