Jokes: एक औरत 'विधवा पेंशन' का फॉर्म भरने गयी, अधिकारी- कितना समय हो गया आपके पति को गुजरे? पढ़ें आगे

D

Joke 1:

गर्लफ्रेंड- अगर मैं मर गई तो, तुम क्या करोगे?
बॉयफ्रेंड- मैं भी मर जाऊंगा
गर्लफ्रेंड- इतना प्यार करते हो मुझसे
बॉयफ्रेंड- अरे नहीं, तेरे चक्कर में इतनी उधारी हो गई है,
कि जीना मुश्किल है......

Joke 2:

एक औरत 'विधवा पेंशन' का फॉर्म भरने गयी

अधिकारी- कितना समय हो गया आपके पति को गुजरे?
महिला- वो तो अभी घर पर हैं
अधिकारी- फिर ताई फॉर्म क्यों भर रही?
महिला- साहब, सरकारी काम में टाइम तो लगता है न,
जब तक होगा, तब तक मर ही जाएंगे.....

D

Joke 3:

टीचर क्लास में गणित पढ़ा रहा था
टीचर- बोर्ड में 55 लिखो
संजू- सर कैसे लिखते हैं
टीचर- पांच लिखें फिर उसके साइड में एक और 5 लिखें
संजू ने बोर्ड में 5 लिखा और रुक गया
टीचर- अबे क्या हुआ रुक क्यों गया?
संजू- सर दूसरा 5 किस साइड लिखूं समझ नहीं आ रहा.

Joke 4:

पिंकी- वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है
रिंकी- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी
पिंकी- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया
रिंकी- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं....
DD

Joke 5:

चिंटू- मां, कल आपने कहा था कि परियों के पंख होते हैं

और वह उड़ सकती हैं
मां- हां बेटा, वह उड़ सकती हैं
चिंटू- कल रात पापा नौकरानी से कह रहे थे कि तुम परी हो,
वह कब उडे़गी?
मां (गुस्से से)- बेटा वह कल सुबह होते ही उड़ जाएगी.....

From Around the web