Jokes: एक तांत्रिक बाबा एक शराबी से बोले- इतना दारू पिओगे तो मरने के बाद नर्क में जाओगे, शराबी- तो जो दारू बेच रहा है.. पढ़ें आगे

s

Joke 1:

डॉक्टर - कहिए कैसे आना हुआ,
राजू- डॉक्टर साबह लिवर में बहुत दर्द हो रहा है
डॉक्टर- शराब पीते हो ?
राजू- हां- हां बिल्कुल पर छोटा पैक ही बनाना.

Joke 2:

नई-नई शादी के बाद पत्नी के हाथ का खाना पति ने पहली बार खाया…
मिर्च अधिक तेज थी, फिर भी वह बात बिगाड़ना नहीं चाहता था।
पति – खाना बहुत अच्छा बना है.
पत्नी – लेकिन, आप रो क्यों रहे हैं?
पति – खुशी के कारण!
पत्नी – और दूं?
पति – नहीं, मैं ज्यादा खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा…!!! 

s

Joke 3:

एक तांत्रिक बाबा एक शराबी से बोले- इतना दारू पिओगे तो मरने के बाद नर्क में जाओगे।

शराबी- तो जो दारू बेच रहा है, उसका क्या होगा?
तांत्रिक बाबा- वो भी नर्क में जाएगा।
शराबी- फिर जो आदमी शराब की दुकान के सामने नमकीन बेचता है, उसका क्या होगा?
तांत्रिक बाबा- उसको भी नर्क में ही जाना पड़ेगा।
शराबी- फिर क्या दिक्कत है, नर्क ही ठीक है मेरे लिए..

Joke 4:

पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो

मंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
मंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
मंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है

a

Joke 5:

टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से सिक्का निकाला और एसिड में डाला,
फिर बच्चों से पूछा कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं
बच्चा- सर, नहीं घुलेगा
टीचर- शाबाश, लेकिन तुम्हें कैसे पता?
बच्चा- सर अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलता,
तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते.
 

From Around the web