Jokes: एक मुर्गा अपने मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था, मालिक बहुत बीमार था और उसकी पत्नी उसके बगल में बैठी थी.. पढ़ें आगे

Joke 1:
एक बार बाबा ने राजू की बीवी से कहा
प्यार आजादी देता है, अपने पति को आजाद छोड़ दो वो तुम्हें हमेशा खुश रखेगा.
राजू की बीवी- बाबा एक बार आजादी दी थी अपने पति को, वो पड़ोसन के साथ कैद मिला था.
उस दिन से वो आजादी को तरस रहा है.
Joke 2:
एक मुर्गा अपने मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था
मालिक बहुत बीमार था और उसकी पत्नी उसके बगल में बैठी थी
मालिक की पत्नी बोली- आपको बहुत तेज बुखार है,
मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं
इतना सुनते ही मुर्गे के होश उड़ गए वो मालिक की पत्नी से बोला-
बहन जी, एक बार पैरासिटामोल देकर भी देख लो जरा......

Joke 3:
एक आदमी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान उसे अमृत देते हैं,
लेकिन वो मना कर देता है
भगवान- क्यों वत्स, अमृत क्यों नहीं पी रहे?
आदमी- अभी-अभी गुटखा खाए हैं प्रभु, कैसे थूक दें....
Joke 4;
एक महिला फल वाले से अंग्रेजी में फल मांग रही थी
'Give me some destroyed husband' एक घंटा लगा
फल वाले को एक घंटा लगा समझने में कि वह नाशपति मांग रही थी.....

Joke 5:
पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
पत्नी- हां पर मुझे करना क्या होगा?
पति- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना होगा.
पत्नी- ठीक है पर फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में!
