Jokes: एक मुर्गा अपने मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था, मालिक बहुत बीमार था और उसकी पत्नी उसके बगल में बैठी थी, पढ़ें आगे

Joke 1:
पत्नी- तंग आ गई हूं मैं, रोज-रोज की किच-किच से
बस अब मुझे तलाक चाहिए
पति- अच्छा, पहले ये लो चॉकलेट खाओ
पत्नी- मना रहे हो तुम मुझे?
पति- अरे नहीं रे पगली, मेरी मां कहती है कि
शुभ काम करने से पहले कुछ मीठा खाना चाहिए......
Joke 2 :
गर्लफ्रेंड- जानू तुम सिगरेट-शराब पीना छोड़ दो
बॉयफ्रेंड- छोड़ दिया
गर्लफ्रेंड- आज से रोजाना मंदिर जाना शुरू कर दो
बॉयफ्रेंड- ठीक है
गर्लफ्रेंड- सो स्वीट, जानू मुझसे शादी करोगे?
बॉयफ्रेंड- इतना सुधरने के बाद भी मैं तुझसे शादी करुंगा....

Joke 3:
लड़की (लड़के से)- कल मैं तुम्हारे लिए राखी लेकर आई थी,
तुमने क्यों नहीं बंधवाई?
लड़का- अगर मैं तेरे लिए मंगलसूत्र लेकर आऊं,
तो तुम बंधवा लोगी क्या?
लड़की की बोलती हो गयी बंद.....
Joke 4:
टीचर- तुम एक ही क्लास में तीन बार कैसे फेल हो गए?
चिंटू- मैम, मुझे तीन बार फेल होने के बाद पता चला था,
समबाहु और विषमबाहु राक्षसों के नहीं, त्रिभुजों के नाम थे.....

Joke 5:
एक मुर्गा अपने मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था
मालिक बहुत बीमार था और उसकी पत्नी उसके बगल में बैठी थी
मालिक की पत्नी बोली- आपको बहुत तेज बुखार है,
मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं
इतना सुनते ही मुर्गे के होश उड़ गए वो मालिक की पत्नी से बोला-
बहन जी, एक बार पैरासिटामोल देकर भी देख लो जरा......
