Jokes: एक आदमी रात को गली के सामने खड़ा था, वहां के चौकीदार ने देखा तो कड़क कर पूछा कौन हो तुम यहां क्या कर रहे हो? पढ़ें आगे

Joke 1:
चुन्नू आराम से बैठा था !
मुन्नू (चुन्नू से) : कुछ काम करो !
चुन्नू : मैं गर्मियों में कुछ काम नहीं करता हूं !
मुन्नू : और सर्दियों में क्या काम करते हो ?
चुन्नू : गर्मियां आने का इंतजार !
Joke 2:
संता (बंता से): और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही?
बंता: अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर।
….
संता: क्या बात कर रहा है, सच में..
बंता: और नहीं तो क्या।
संता: फिर क्या बोली?
बंता: बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ,
पक्का अब नही मारुंगी।

Joke 3:
एक आदमी रात को गली के सामने खड़ा था।
वहां के चौकीदार ने देखा तो कड़क कर पूछा कौन हो तुम यहां क्या कर रहे हो?
आदमी बोला, “मेरा नाम शेर सिंह है”।
चौकीदार: बाप का नाम क्या है?
आदमी: शमशेर सिंह।
चौकीदार: कहां रहते हो?
आदमी: शेरों वाले मोहल्ले में।
चौकीदार: तो इतनी रात में यहाँ खड़े क्या कर रहे हो, जाओ अपने घर जाओ?
आदमी: कैसे जाऊं, आगे कुत्ते भौंक रहे हैं।
Joke 4:
गुंडा ( बंदूक तानते हुए ) : जिंदगी चाहते हो तो अपना पर्स मेरे हवाले करदो !
सरदार जी : यह लो !
गुंडा : कितने मूर्ख हो तुम, मेरी बंदूक में तो गोली ही नहीं है !
सरदार जी : और मेरे पर्स में भी कहां रुपये थे !

Joke 5:
सनता इंटरव्यू देने गया…
बॉस ने पूछा तुम कितने भाई बहन हो…
सरदार: 5
बॉस: उन में तुम्हारा नंबर कौनसा है… ?
सनता : एयरटेल का….
