Jokes: एक आदमी बोट से कही जा रहा था, अचानक से ज़ोर से हवा चली और उसकी बोट पलट गयी .! उसे तैरना नही आता था .. पढ़ें आगे

Joke 1:
एक बुड्ढा एक बुड्ढी को घूर रहा था,
बुड्ढी उसे गाली देने लगी…
एक लड़के ने देखा तो पूछा की क्या हुआ ?
बुड्ढी बोला -कुछ नहीं बेटा,
पुराना केलेंडर है ,
हवा से फड़फड़ा रहा है।
Joke 2 :
एक आदमी बोट से कही जा रहा था …
अचानक से ज़ोर से हवा चली और उसकी बोट पलट गयी .!
उसे तैरना नही आता था ..
वो प्रार्थना करने लगा
“भगवन , अगर मुझे बचा लिया तो में गरीबो में 21 किलो लड्डू बाटूंगा .!”
फिर ज़ोर से हवा चली और एक बड़ी सी लेहरे उसे ज़मीं पे ले गयी .
वो खड़ा हुआ , और हस्ते हुए ऊपर देख के बोला ,
“हाहा, कैसे लड्डू , कौनसे लड्डू ..?” :-
फिर ज़ोर से हवा चली और एक बड़ी लहर ने उसे वापिस पानी में खीच लिया .
वो फिर चिल्ला के बोला ..
“मतलब मैं पूछ रहा था बेसन के या बूंदी के ..!!

Joke 3:
आज बस से आ रहा था।
मेरे बाजू वाली सीट पर एक युवक और एक युवती बैठे थे।
दोनों एक दूसरे के लिए अजनबी थे।
थोड़े समय बाद वे आपस में बातें करने लगे।
बातचीत उस मुकाम तक पहुँची जहाँ मोबाइल नंबर का आदान प्रदान होता है।
लड़के का मोबाइल किसी वजह से ऑफ था।
तो उसने अपनी जेब से एक कागज निकाला,
लेकिन लिखने के लिए उसके पास पेन नहीं था।
बाजू की सीट पर बैठे हुए मेरा सारा ध्यान उन्हीं दोनों की तरफ था।
मैं समझ गया कि लड़की का मोबाइल नंबर लिखने के लिए लड़के को पेन की जरूरत है।
उसने बड़ी आशा से मेरी तरफ देखा…
मैंने अपनी शर्ट के ऊपरी जेब में लगा अपना पेन निकाला
और..
चलती हुई बस से बाहर फेंक दिया।
और मन में मोदी जी के शब्द याद किये कि ..
ना खाऊँगा, ना खाने दूँगा.
Joke 4:
जेलर: तुम्हे कल सुबह 5 बजे फांसी दी जाएगी!
संता: हाहाहाहाहा
जेलर: क्या हुआ, हंस क्यों रहे हो?
संता: मैं तो उठता ही सुबह 9 बजे हूँ..

Joke 5:
बंता(संता से):- भाई क्या करते हो ?
संता:- शाम को 7 बजे शराब पीते है
बंता:- भाई 7 तो.. शाम को बजते है, पूरा दिन क्या करतें हो ?
संता:- पूरा दिन wait करतें है
बंता:- किस चीज़ का.. ?
संता:- 7 बजने का !!
