Jokes: एक आदमी काम पर से थक-हार कर घर आया, पत्नी ने पानी का गिलास दिया, तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा, पढ़ें आगे

w

Joke 1:

पत्नी : तुम कोई भी काम ढंग से क्यों नहीं करते हो ?
पति : अब क्या हुआ ? ऐसा क्या कर दिया मैंने ?

पत्नी : कल्ह गैस सिलेंडर तुमने ही लगाया था न !

पति : हाँ तो, सिलेंडर तो मैंने ही लगाया था। लेकिन हुआ क्या कुछ बताओगी भी ?

पत्नी : पता नहीं कि कैसे तुमने सिलेंडर लगाया की कल से दो बार दूध उबाली हूँ, दोनों ही बार दूध फट गए.

Joke 2:

एक आदमी काम पर से थक-हार कर घर आया….
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,

तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।

साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले

आदमी – ये मार्क्स आए हैं – गधे, शर्म नहीं आती ?

नालायक है तू नालायक।

पत्नी – अरे आप सुनो तो…

आदमी – तू चुप बैठ। तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इस नालायक को,

अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे नंबर लाता है।

(लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए….)

पत्नी – अरे सुनो तो…

आदमी – तू चुप कर। एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूँ इसे।

पत्नी (इस बार तेज आवाज में) – अरे सुनो पहले।

सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।

फिर भयानक सन्नाटा…

d

Joke 3 :

शादी की 5वीं सालगिरह पर पत्नी अपने पति के सीने से लग के बोली –
सुनिए जी, अगर मुझे कोई भगा के ले जाए तो आप क्या करेंगे ?

पति – चल हट पगली, कैसा सवाल पूछती है तू ?

पत्नी – बताओ ना जानू …..

पति – मैं बोलूंगा कि भाई भगा के क्यों ले जा रहे हो,

आराम से ले जाओ, मैं रोक थोड़ी ही न रहा हूँ।

Joke 4:

मोहन अपने दोस्त राकेश से कहता है…..
देखो दोस्त चूँकि हमलोग लोकतंत्रात्मक प्रणाली पर विशवास करते हैं

इसलिए हमने अपने घर में सुख शान्ति बनाए रखने के लिए एक सिस्टम बनाया है ।

मेरी पत्नी वित मंत्री है। मेरी सास रक्षा मंत्री है।

मेरा ससुर विदेश मंत्री है और साली लोक सम्पर्क मंत्री है।

राकेश – और आप शायद प्रधान मंत्री होंगे ?

मोहन – नहीं यार, मै बेचारा तो जनता हूँ ।

s

Joke 5:

रिटायर्ड कपल रात को बिस्तर पर बात कर रहे थे…..
पति को न जाने क्या सूझी कि उसने अपनी बीवी से सवाल किया –

“अगर मैं तुम्हारे मरने के पहले मर जाऊँ तो तुम क्या करोगी ?”

थोड़ी देर सोचने के बाद पत्नी ने जवाब दिया –

“आपके मरने के बाद मैं कोई ऐसा घर देखूंगी,

जहां दो-तीन विधवा औरतें रहती हों और जो

उम्र में मुझसे छोटी होने के साथ-साथ घर का छोटा-मोटा काम कर लेती हों।”

इसके बाद पत्नी ने अपने पति से पूछा –

“अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे ?”

पति ने फौरन जवाब दिया –

“मैं बिल्कुल वैसा ही करूंगा, जैसा तुम करने वाली हो !”

From Around the web