Jokes: एक आदमी एक लड़के से पूछता है कि तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है? लड़का- अंकल जी हमारा बहुत दूर का रिश्ता है.. पढ़ें आगे

Joke 1:
एक आदमी एक लड़के से पूछता है कि
तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है ??
लड़का : अंकल जी हमारा बहुत दूर का रिश्ता है....
अंकल : फिर भी तुम दोनों का क्या रिश्ता है ?
लड़का : अंकल जी, वो मेरा सगा भाई है....
अंकल : तो तुम इसे दूर का रिश्ता क्यों बता रहे हो भाई ?
लड़का : क्योंकि मेरे और इसके बीच में
6 भाई और भी तो है !!
Joke 2:
पत्नी - मैं रोज पूजा करती हूँ....
काश एक दिन श्री कृष्ण के दर्शन हो जाए....
पति - एक बार मीराबाई बनकर जहर पी लो....
फिर देख श्रीकृष्ण तो क्या
तुझे सारे भगवान नजर आ जायेंगे !!

Joke 3:
सोनू : तुम्हारी भैंस की एक आँख तो खराब है,
फिर तुम इसके हजार रूपये
क्यों मांग रहे हो?
मोनू : तुम्हे दूध के लिए भैंस चाहिए या फिर
नैन-मटक्का करने के लिए !!
Joke 4:
संता : रोटी का एक निवाला खुद खा रहा था
और एक निवाला साथ में बैठी मुर्गी को खिला रहा था...
बंता: ये क्या कर रहे हो?
संता: चिकन के साथ रोटी खा रहा हूँ !!

Joke 5:
पत्नी : मैं घर छोर्ड कर जा रही हूँ ..
पति : मैं भी बाबा के पास जा रहा हूँ..
पत्नी : मुझे मांगने के लिए?
पति : नहीं, बताने के लिए की
कृपा आनी शुरू हो गयी है !!
