Jokes: एक लड़की बहुत देर से बस स्टॉप पे खड़ी थी. आदमी : मैडम, आपको कहाँ जाना है? पढ़ें आगे

Joke 1:
एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था, तभी उसे पत्नी का आठवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड मिला।
ध्यान से पढ़ा तो पता चला कि वो पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र था, जिसपर लिखा था - मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा!
पति तब से बंदूक लेकर उस हेडमास्टर को ढूंढ रहा है, जिसने उसकी पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र बनाया था...!
Joke 2:
एक शायर डॉक्टर बन गया
पप्पू- डॉक्टर साहब ये दवाईयां कैसे लेनी हैं?
डॉक्टर- दिल लगा कर मोहब्बत में धमाल करें,
सिरप को अच्छी तरह हिला कर के इस्तेमाल करें
दिल मेरा टूट गया, उठी जब उसकी डोली,
सुबह, दोपहर, शाम बस एक-एक गोली
पप्पू बेहोश......

Joke 3:
सोनू- मम्मी में रात को बाथरूम गया तो पता है क्या हुआ?
मम्मी- क्या हुआ?
सोनू- मैंने जैसे ही बाथरूम का दरवाजा खोला,
उसमें अपने आप लाइट चालू हो गई
और उसमें से ठंडी-ठंडी हवा आने लगी
मम्मी- अरे तू फ्रिज में सू-सू कर आया....
Joke 4:
सुरेश-कल गर्लफ्रेंड की शादी में गया था
रमेश- फिर क्या हुआ?
सुरेश- वहां 2 और गर्लफ्रेंड बन गईं
अब उनकी भी शादी में जाऊंगा
सुनकर रमेश की बोलती बंद हो गई.....

Joke 5:
लड़कियों का दिमाग भी बड़ा अजीब है
एक लड़की बहुत देर से बस स्टॉप पे खड़ी थी.
आदमी : मैडम, आपको कहाँ जाना है?
लड़की : भैया, चांदनी चौक कौन सी बस जाती है,
आदमी : 21 नंबर की,
फिर वो आदमी वहां से चला गया,
1 घंटे बाद..
आदमी : मैडम आप अभी तक गयी नहीं?
लड़की : अरे 18 बसें जा चुकी हैं, 2 और चली जाएं फिर आएगी 21 नंबर की बस
आदमी वहीं खड़े-खड़े गिर गया.
