Jokes: एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई, बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली... पढ़ें आगे

b

Joke 1:

पप्पू- पता है, लड़कियां कभी खुद प्यार का इजहार क्यों नहीं करती हैं?

गप्पू- क्यों?
पप्पू- ताकि ब्रेकअप करते समय वो ये कह सकें
कि तुम ही मेरे पीछे पड़े थे, मैं नहीं.......

Joke 2:

दो महिलाएं बात कर रही थीं

पहली बोली- बहुत साल पहले एक बाबा ने कहा था कि
भगवान तुझे इतना देगा कि संभाला नहीं जाएगा
दूसरी महिला- तो क्या हुआ?
पहली महिला- अब पता चला वो वजन की बात कर रहे थे......

d

Joke 3:

नाई की भी आंख में आंसू आ गए जब उससे एक कस्टमर ने कहा,

बाल इतने छोटे कर दो कि बीवी के हाथ में न आए.......

पत्नी- आपने कुछ सुना
पति- क्या? 
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी, आज वो मर गए 
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था......

Joke 4:

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई

बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली-
चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक हैंडसम लड़का आया है
देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली-
सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है
मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा
बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से
किसी ने बेइज्जत नहीं की......

g

Joke 5:

पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी

पति- कितना काम करेगी तू?
ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या?
कुछ तो अपना ख्याल रखा कर पगली
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए......

From Around the web