Jokes: एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली... पढ़ें आगे

s

Joke 1:

पति- तुम्हारे पापा मानते क्यों नहीं? जले पर नमक छिड़कने की आदत गई नहीं अब तक उनकी.
पत्नी- अब क्या हो गया?
पति- आज फिर से पूछ रहे थे कि मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो न?

Joke 2:

चिंटू- झगड़ते वक्त बीवी का मन कैसे भटकाना चाहिए, पता है? 
पिंटू- नहीं, तुम ही बताओ। 
चिंटू- सिर्फ इतना बोलो- 'सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या...?' ये 100 फीसदी काम करता है...!

s

Joke 3:

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, 
लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - 
सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 
बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...! 

Joke 4:

साली- सुनो जीजा जी, मेरा भी फेसबुक पर अकाउंट बना दो।

जीजा- तुम्हें फेसबुक चलानी आती है? 
साली- आप चलना मैं पीछे बैठ जाउंगी। 

s

Joke 5:

मोबाइल ऑपरेटर- हेलो...कौन?

पप्पू- मैं पप्पू।
पप्पू- अच्छा, दिवाली का क्या प्लान है?
मोबाइल ऑपरेटर- 199 में 1 GB का 28 दिन के लिए, और आपका क्या प्लान है।
पप्पू- ड्राई डे है। इसके लिए देसी पीकर सोना है।

From Around the web