Jokes: एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली... पढ़ें आगे

e

Joke 1:

संता बंता से- तुम्हे पुलिस ने क्यों पकड़ा?

संता – बैंक लूटने के बाद पैसे वहीं बैठ कर गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया।

बंता – वहीं पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?

बंता – वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद बैंक जिम्मेदार नहीं होगा…।संता बंता से- तुम्हे  पुलिस ने क्यों पकड़ा?

संता – बैंक लूटने के बाद पैसे वहीं बैठ कर गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया।

बंता – वहीं पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?

बंता – वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद बैंक जिम्मेदार नहीं होगा…।

Joke 2:

संता बड़ी देर से अपने कमरे में कुछ ढूंढ रहा था,

परेशान हो कर उसकी पत्नी बोली – क्या हुआ इतनी देर से क्या ढूंढ रहे हो?

संता – हिडेन कैमरा!  

जीतो – तुम्हें ऐसे क्यों लगा कि इस कमरें में कैमरा है।

संता – अगर इस कमरे में हिडेन कैमरा नही लगा तो टी. वी. में आ रहे इस आदमी को कैसे पता चल जाता है कि हम स्टार प्लस देख रहे हैं।
बार बार यह क्यों बोल रहा है? आप देख रहे हैं स्टार प्लस।

s

Joke 3:

संता एक बार ट्रैफिक पुलिस में जॉब के लिए इंटरव्यू देने गया।

इंटरव्यूअर – अगर एक आदमी गधे की सवारी करता हुआ रोड से जा रहा है, और उसने हेलमेट नहीं पहना, तो क्या आप उसे दंडित करेंगे?

संता – नहीं।

इंटरव्यूअर – क्यों?

संता – क्योंकि हेलमेट 2 व्हिलर के लिए जरूरी है, 4 व्हीलर के लिए नही।

Joke 4:

संता सिंह ने एक होटल में स्कीम देखी और डिनर करने पहुंचा।

वेटर – सर आपका बिल।

संता – लो कार्ड रख लो।  

वेटर – लेकिन सर ये तो आप की शादी का कार्ड है।

संता – तो फिर बहार क्या मजाक में लिख रखा है कि

“ऑल कार्ड्स एक्सेप्टेड”?

w

Joke 5:

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 
बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...!

From Around the web