Jokes: एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और बोली.. पढ़ें आगे...

Joke 1:
चिंटू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
 इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
 चिंटू बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं।
 लड़की- शुक्रिया!
 चिंटू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
 लड़की-जी नहीं, मैं शादीशुदा हूं।
 चिंटू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं...!
 लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं..!
 नाई ने चिंटू को कर दिया गंजा!
Joke 2:
एक व्यक्ति का ससुराल हरियाणा में था। वह एक बार सर्दियों के दिनों में अपने ससुराल जाता है।
 उसकी पत्नी का नाम था दामो,और उसकी साली का नाम था बदामो...
 तो उस गांव में एक अलग ही रिवाज़ था...दामाद अपनी पत्नी से मिलना तो दूर, आमने-सामने देख भी नहीं सकता था।
 तो दामाद ने इशारे में दो पंक्तियां कही...
 "उड़ता पंछी बोल रहया सै
 अबकी पाला खूब पड़ेगा
 दो-दो जणे मिल के सोइयो,
 नहीं तै एक जरूर मरेगा"
 यह बात उसकी सास समझ गई कि दामाद
क्या इशारा कर रहा है, तो उसने भी जवाब दिया...
 "दामो संग बादामो सोवेगी,
 और तेरे संग तेरा साला
 मैं बूढे संग पड़ी रहूगीं,
 के कर लेगा पाला "??
Joke 3:
एक कपल होटल में खाना खाने गया
 बॉयफ्रेंड- अच्छा तुम क्या लोगी?
 गर्लफ्रेंड- जो तुम कहो
 बॉयफ्रेंड- वेटर जरा मीनू लाना
 गर्लफ्रेंड- मैं भी मीनू खाऊंगी
 बेचारा बॉयफ्रेंड बेहोश...
Joke 4:
एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 
 बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 
 अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 
 बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...!
Joke 5:
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
 'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
 रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!
   
