Jokes: शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा... पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ? पढ़ें आगे

Joke 1:
टीटू का सिर फट गया
मिट्ट: यार, ये कैसे हो गया
टीटू: अब क्या बताऊं यार,
मैं पहले जूते से ईंट फोड़ रहा था तभी
लूलू शराबी ने कहा कभी अपनी
खोपड़ी भी काम में ले लिया करो,
फिर क्या खोपड़ी ही फूट गई
Joke 2:
शहर की लड़की की शादी गाँव में हो गई।
लड़की की सास ने उसे
भैंस को घास डालने को बोला।
भैंस के मुँह मे झाग देख कर
लड़की वापस आ गई।
सास बोली: क्या हुआ बहू?
लड़की बोली:
भैंस अभी कोलगेट कर रही है, माँ जी।।
सास बेहोश

Joke 3 :
एक मास्टर जी के घर में
7-8 मास्टर मेहमान आ गए…
मास्टर जी की बीवी बोली,
“घर मे चीनी नहीं है, चाय कैसे बनाऊँ?”
मास्टर ने कहा,
तुम सिर्फ चाय बनाकर ले आओ,
बाकी मै सम्भाल लूंगा”.
बीवी चाय बनाकर ले आई। मास्टरजी ने कहा,
“जिस के हिस्से में फिकी चाय आएगी,
कल हम सब उनके घर
मेहमान बनकर खाने के लिए आएंगे”
सभी मास्टरों ने खुशी से चाय पी ली।
एक ने तो यहाँ तक कह दिया,
“मेरी चाय मे तो इतनी चीनी है।
कि डर है कहीं डायबिटीज ना हो जाए.!!!
Joke 4:
गर्लफ्रेंड ने फेसबुक पर अपनी फोटो अपलोड करके लिखा…
“हाए मैं कैसी लग रही हूं”?
बॉयफ्रेंड- तेरे बाप ने 10 या 12 हजार का मोबाइल ले कर दिया है,
तो घर में 500 का शीशा भी लगाया होगा…
उसमें देख ले,
मेरे से क्या पूछने लगती है “चुड़ैल”.

Joke 5:
शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए।
सदमे में पति
