Jokes: एक ढोल वाला शादी में खूब ढोल बजा रहा था, उसके ढोल पर दो महिलाओं के फोटो बने हुए थे.. पढ़ें आगे

Joke 1:
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना
संजू गुस्से में- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए
मैनेजर- देखिये आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए
संजू- ठीक है है बुलाओ शांति को, आज उसी से बात करूंगा
Joke 2:
एक आदमी मुर्गे का फर्म चलाता था
उसने किसी फौजी रिश्तेदार को दावत पर बुलाया
रिश्तेदार दो मुर्गे खा गया फिर भी उसका पेट नहीं भरा
उसकी नजर और मुर्गों पर थी
रिश्तेदार (आंगन में एक बूढे मुर्गे को देखकर)- देखो, ये मुर्गा किस शान से लड़खड़ा रहा है
आदमी (चिढ़कर)- शान क्यों न हों? इसके दो बेटे एक फौजी अधिकारी की सेवा जो कर चुके हैं.

Joke 3:
एक ढोल वाला शादी में खूब ढोल बजा रहा था
उसके ढोल पर दो महिलाओं के फोटो बने हुए थे
एक व्यक्ति ने पूछा: तुम सुंदरता के पुजारी लगते हो......
ढोल वाले ने बोला: पुजारी जैसी कोई बात नहीं है।
एक तरफ मेरी सास की फोटो है और दूसरी तरफ तो आप समझ ही गए होंगे.........
घर पर तो मौका मिलता नहीं इसीलिए यहीं दे दना दन दे.......
Joke 4:
टीटू बचपन में एक बार मैं घर से भाग गया था...
लगभग पांच किलोमीटर भागकर हांफने के बाद ये समझ आया
कि सिर्फ फिल्मी हीरो ही दौड़ते-दौड़ते बड़े होते हैं

Joke 5:
संजू ने नाई की दुकान खोली
बंटी एक दिन संजू की दुकान पर शेविंग कराने आया
संजू ने बंटी से पूछा- मूछ रखनी हैं, क्या ?
बंटी-हां
संजू , बंटी की मूछ काट के बोला- ले रख ले, जहां तुझे रखनी हैं.
