Jokes: एक आदमी के फोन पर एक अनजान नम्बर से कॉल आया, लड़की: क्या आप शादीशुदा हैं? आदमी: नहीं, पर आप कौन हैं? पढ़ें आगे

Joke 1:
सोनू : ओए तेरा सिर कैसे फट गया ?
मोनू : चप्पल से पत्थर तोड़ रहा था...
सोनू : लेकिन उसमे सिर कहाँ से आया ?
सोनू : बगल से गुजरते हुए एक आदमी ने कहा
कभी खोपड़ी का भी इस्तेमाल कर लिया करो !!
Joke 2:
एक बार पति और पत्नी की डिजिटल लड़ाई हो गई, कुछ इस तरह से:
बीवी- ना जाने कौन-सी घड़ी में मैंने तुम्हारी Friend request accept की थी।
पति- पत्थर पड़ गये थे मेरी अक्ल पे जो तुम्हारी DP को Nice Pic कहा था।
बीवी- मेरी अक्ल पे भी परदा पड़ा था जो तुम्हारी Pic पे Handsome Look का comment किया था।
पति- अच्छा होता तुम्हें उसी वक्त unfriend कर देता...
बीवी- मैंने भी उसी वक्त तुम्हें Block किया होता तो आज ये दिन ना देखना पड़ता।

Joke 3:
भिखारी : ए भाई एक रुपया से दो,
तीन दिन से भूखा हूँ |
मोनू : तीन दिन से भूखा है
तो एक रुपए का क्या करेगा ?
भिखारी : वजन तोलूँगा कितना घटा है !!
Joke 4:
एक रात एक चोर एक आदमी के घर घुस गया
और पिस्तौल दिखाकर बोला, :बता सोना कहाँ है "
आदमी : अबे, उल्लू के पट्ठे... इतनी सी बात के लिए
पिस्तौल दिखाने की क्या जरूरत थी ?
पूरा घर खाली पड़ा है, जहां मर्जी सो जा !!

Joke 5:
डॉक्टर – कहिए कैसे आना हुआ
मरीज – डॉक्टर साहब लीवर में
बहुत दर्द हो रहा है
डॉक्टर – शराब पीते हो?
मरीज – जी बिलकुल पर छोटा
पैग ही बनाना.....
Joke 6:
एक आदमी के फोन पर एक अनजान नम्बर से कॉल आया।
लड़की: क्या आप शादीशुदा हैं?
आदमी: नहीं, पर आप कौन हैं?
लड़की: तुम्हारी बीवी, आज घर आना फिर बताउंगी।
थोड़ी देर बाद फिर एक अनजान नंबर से कॉल आया। लड़की: क्या आप शादीशुदा हैं?
आदमी: हाँ, पर आप कौन हैं?
लड़की: तुम्हारी गर्लफ्रेंड, धोखेबाज!
आदमी: सॉरी यार, मुझे लगा कि मेरी बीवी है। लड़की: बीवी ही हूँ कुत्ते ! आज तो तू बस घर आ जा।
