Jokes: एक जीजा अपनी साली से मजाक में कहता है अरे साली तो आधी घर वाली होती है.. पढ़ें आगे

Joke 1:
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
Joke 2:
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने
किच-किच शुरू कर दी...!
परेशान पति- अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो...!
पत्नी- मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं...!

Joke 3:
एक जीजा अपनी साली से मजाक में कहता है
अरे साली तो आधी घर वाली होती है
ये बात सुनते ही साली जीजा के करीब आई
और कान में बड़े प्यार से बोली
अगर ऐसी बात है तो अपनी आधी सैलरी भी मुझे दिया करो
जीजा ने तब से मजाक करना ही छोड़ दिया
Joke 4:
एक गर्लफ्रेंड ने अपनी होली की फोटो अपने बॉयफ्रेंड को भेजी।
और लिखा - कितनी गंदी लग रही हूं ना मैं...!
बॉयफ्रेंड ने जवाब दिया- वैसे भी तू कौन-सी अच्छी लगती है...।
बुरा न मानो होली है- 'ब्रेकअप'

Joke 5:
गर्लफ्रेंड- बादल गरजे तो तेरी याद आती है
सावन आने से तेरी याद आती है
बारिश की बूंदों में तेरी याद आती है
बॉयफ्रेंड- पता है, तेरी छतरी मेरे पास पड़ी है
लौटा दुंगा, रो मत......
