Jokes: एक लड़का रेलवे में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया, बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे.. पढ़ें आगे

Joke 1:
संता एक बार ट्रैफिक पुलिस में जॉब के लिए इंटरव्यू देने गया।
इंटरव्यूअर – अगर एक आदमी गधे की सवारी करता हुआ रोड से जा रहा है, और उसने हेलमेट नहीं पहना, तो क्या आप उसे दंडित करेंगे?
संता – नहीं।
इंटरव्यूअर – क्यों?
संता – क्योंकि हेलमेट 2 व्हिलर के लिए जरूरी है, 4 व्हीलर के लिए नही।
Joke 2:
संता सिंह ने एक होटल में स्कीम देखी और डिनर करने पहुंचा।
वेटर – सर आपका बिल।
संता – लो कार्ड रख लो।
वेटर – लेकिन सर ये तो आप की शादी का कार्ड है।
संता – तो फिर बहार क्या मजाक में लिख रखा है कि
“ऑल कार्ड्स एक्सेप्टेड”?

Joke 3:
एक लड़का रेलवे में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया,
बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा,
बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
Joke 4:
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- हैरान होकर.... क्या?
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है।

Joke 5:
संता बंता से- तुम्हे पुलिस ने क्यों पकड़ा?
संता – बैंक लूटने के बाद पैसे वहीं बैठ कर गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया।
बंता – वहीं पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?
बंता – वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद बैंक जिम्मेदार नहीं होगा…।
