Jokes: एक भिखारिन दूसरी भिखारिन से: तु कैसे लडके से शादी करेंगी? दूसरी भिखारिन: मैं तो ऐसे लड़के शादी करूंगी जो.. पढ़ें आगे..

Joke 1:
एक भिखारिन दूसरी भिखारिन से:
“तु कैसे लडके से शादी करेंगी?”
दूसरी भिखारिन: मैं तो ऐसे लड़के शादी करूंगी
जो शकल-सूरत से खास ना हो,
हरामखोर हो, बेशरम हो,
नौटंकी करने मे सबको पीछे छोड देनेवाला,
और एक नंबर का कमीना हो!”
.
.
.
.
.
पहली भिखारिन: “चल हट,
काम भिख मांगने का,
और सपने दिल्ली के मुख्य मंत्री से शादी करने के!”
Joke 2:
एक दिन जीतो बहोत सारी चॉकलेट खा रहा था।
एक आदमी ने देखा तो उससे रहा नहीं गया
और वह जीतो को सलाह देने लगा।
आदमी: बेटा इतनी ज्यादा चॉकलेट नहीं खाते,
सेहत के लिए ठीक नहीं होती।
जीतो: एक बात बोलूं मेरे दादा जी 105 साल के हैं।
आदमी: अच्छा!
क्या वो भी बहुत सारी चॉकलेट खाते हैं?
जीतो : नहीं।
आदमी: तो, फिर?
जीतो : वो अपने काम से काम रखते हैं..!

Joke 3:
नेपाली नौकर : (सुबह सुबह)– ओ शाब जी!!
मोटर खराब हो गई।।
साहब जी बड़ा परेशान!!!!
अब क्या करुं नहाऊंगा कैसे??
इस कम्बख्त मोटर को भी सुबह ही खराब होना था।
नौकर: क्या करूं शाब जी??
फैंक दूं इशको क्या?
साहब जी : पागल है क्या, करवाता हूं शाम तक ठीक!
नौकर : ठीक है शाब जी.
तो फिर… आज… आलू में मोटर के बदले
गोबी डाल देता हूं शाब जी..
Joke 4:
दोस्त : कैसे हो यार…
”
”
पप्पू: बस ठीक हूँ..,
”
”
दोस्त : भाई कुछ पैसों की ज़रूरत हैं
”
”
पप्पू : मुझे भी यार, कोई दे रहा हैं तो बता देना

Joke 5:
एक मेंढक ज्योतिषी के पास गया और अपना भविष्य पूछा।
ज्योतिषी: एक लड़की मिलेगी और तेरा दिल ले लेगी।
मेंढक खुशी से उछलते हुए: कहां मिलेगी ?
ज्योतिषी: बायोलॉजी की लैब में।
