Jokes: एक भिखारी को 100 का नोट मिला, वो फाइव स्टार होटेल में गया और भरपेट खाना खाया, 1500 रुपये का बिल आया.. पढ़ें आगे

Joke 1:
राजू- मैं स्कूल नहीं जाऊंगा
मां- क्यों बेटा? क्या पढ़ाई में मन नहीं लगता?
राजू- नहीं मां, ये बात नहीं है
मां- फिर क्या बात है?
राजू- मास्टर जी को तो कुछ आता जाता है नहीं,
हर सवाल का जवाब मुझसे पूछते हैं.......
Joke 2:
चिंटू ने अपनी मां से बुरी तरह पीटने के बाद
अपने पिता से पूछा- आप कभी पाकिस्तान गए हो?
पिता- नहीं बेटा
चिंटू- कभी अफगानिस्तान गए हो?
पिता- नहीं बेटा
चिंटू- तो फिर यह आंतकवादी आइटम कहां से लाये....

Joke 3:
गर्लफ्रेंड- जानू अपनी ये डायमंड रिंग मुझे दे दो,
बॉयफ्रेंड- क्यों डार्लिंग?
गर्लफ्रेंड- मैं रोज इसे देखकर तुम्हें याद किया करुंगी
बॉयफ्रेंड- याद तो तुम वैसे भी मुझे किया करोगी
गर्लफ्रेंड- वो कैसे?
बॉयफ्रेंड- ये सोचकर कि डायमंड रिंग मांगी थी,
पर कुत्ते ने दी नहीं.....
Joke 4:
एक भिखारी को 100 का नोट मिला
वो फाइव स्टार होटेल में गया और भरपेट खाना खाया
1500 रुपये का बिल आया, उसने मेनेजर से कहा, पैसे तो नहीं है
मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया, और छूट गया
इसे कहते हैं...
फाइनेन्सियल मैनेजमेन्ट विदाउट एमबीए इन इंडिया

Joke 5:
एक बार 5 डॉक्टरों ने मिलकर, एक बड़े हाथी का ऑपरेशन किया
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर ने कंपाउंडर से कहा-
देखो कोई औजार तो नहीं छूट गया पेट में,
कंपाउंडर बोला- औजार तो सब हैं,
लेकिन डॉक्टर गुप्ता नहीं दिखाई दे रहे......
