Jokes: 8-9 जुआरी जुआ खेल रहे थे तभी पुलिस आ गई, एक जुआरी दौड़ कर खुद ही पुलिस की जीप में बैठ गया, पुलिस ने पूछा- तू खुद ही आ कर क्यों बैठ गया? पढ़ें आगे...

k

Joke 1:

पति- क्या हुआ? ये घर के बाहर इतनी भीड़ क्यों लगी है…?
पत्नी- कुछ नहीं, मैंने पड़ोसियों से कहा कि, हमारे दामाद आ रहे है मुंबई से…!
पति- तो इसमें इतनी भीड़ कैसी….?
पत्नी- अरे जानू, मैं अंग्रेजी सीख रही हूँ न, इसलिये मैंने ये बात अंग्रेजी में कही…!
पति- वाह! क्या कहा तुमने अंग्रेजी में…?
पत्नी- मैंने कहा कि आज हमारे घर Sunny Leone आ रहे हैं…!
पति- भगवान के लिये बंद कर अपनी ये अंग्रेजी… उसे Sunny Leone नहीं, Son-in-Law कहते हैं..!!

Joke 2:

एक बार थानेदार, कलेक्टर और मास्टर बैठे थे….
थानेदार- मेरा बहुत रौब है, जब जी करे किसी को भी पीट सकता हूं..!
कलेक्टर- मैं जिले का राजा हूं, जो चाहे कर सकता हूं..!
आखिर में मास्टर की बारी आई….
मास्टर- अपना तो जी कोई रौब नहीं है…. सारे दिन स्टूडेंट्स को चांटे
मारता हूं. आगे उनकी किस्मत, फिर चाहे पगले थानेदार बनें या कलेक्टर..!

;

Joke 3:

8-9 जुआरी जुआ खेल रहे थे तभी पुलिस आ गई। 
एक जुआरी दौड़ कर खुद ही पुलिस की जीप में बैठ गया। 
पुलिस ने पूछा- तू खुद ही आ कर क्यों बैठ गया?
जुआरी- पिछली बार जब मैं पकड़ा गया था तो पूरे रास्ते सीट नहीं मिली थी, 
पूरे रास्ते खड़ा खड़ा गया था। 

Joke 4:

पति-पत्नी रात में बिस्तर पर खामोशी से लेटे हुए।
आपस में कोई बात नहीं..
पत्नी के मन की चिंताएं..

1. ये मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे?
2. क्या अब मैं पहले जैसी खूबसूरत नहीं रही ?
3. कहीं मेरा वजन तो नही बढ़ गया ?


4. कहीं मेरे चेहरे की झुर्रियों पर इनका ध्यान ना गया हो?
5. कहीं इनके जीवन में कोई और तो नहीं आ गई ?

पति के मन की चिंता..
साला MP में सरकार कौन बनाएगा?

l

Joke 5:

बबलू : ऐसा लगता है कि वो लड़की ऊंचा सुनती है।

मैं कुछ कहता हूं वो कुछ और ही बोलती है।

डबलू : वो कैसे?

बबलू : मैंने कहा… आई लव यू,

तो वह बोली मैंने कल ही नए सैंडल खरीदे हैं…।

From Around the web