Jokes: एक मास्टर जी के घर में 7-8 मास्टर मेहमान आ गए… मास्टर जी की बीवी बोली- घर मे चीनी नहीं है, चाय कैसे बनाऊँ? पढ़ें आगे

d

Joke 1:

टीटू का सिर फट गया
मिट्ट: यार, ये कैसे हो गया
टीटू: अब क्या बताऊं यार,
मैं पहले जूते से ईंट फोड़ रहा था तभी
लूलू शराबी ने कहा कभी अपनी
खोपड़ी भी काम में ले लिया करो,
फिर क्या खोपड़ी ही फूट गई

Joke 2:

बेटा बियर पीकर घर लौटा था।
पापा की डांट से बचने के लिए लैपटॉप
खोलकर पढ़ने लगा।
पापा :- बेटा तु फिर से पीकर आया है ???
बेटा :- नहीं पापा नही मै नही पिया हु….
पापा :- तो फिर सूटकेस खोलकर
क्या पढ़ रहा है?

d

Joke 3:

शहर की लड़की की शादी गाँव में हो गई।
लड़की की सास ने उसे
भैंस को घास डालने को बोला।
भैंस के मुँह मे झाग देख कर
लड़की वापस आ गई।
सास बोली: क्या हुआ बहू?
लड़की बोली: भैंस अभी कोलगेट कर रही है, माँ जी।।
सास बेहोश

Joke 4:

अंग्रेज सिपाही से- इस आदमी का कान काट दो।
चोर- नहीं मेरा कान मत काटो, नही तो मैं अंधा
हो जाऊंगा।
अंग्रेज- बेवकूफ कोई कान काटने से अंधा होता है।
.
चोर- अरे बेवकूफ कान काट देगा तो चश्मा क्या
तेरे बाप के कान पर लगाऊंगा।

d

Joke 5:

एक मास्टर जी के घर में
7-8 मास्टर मेहमान आ गए…
मास्टर जी की बीवी बोली,
“घर मे चीनी नहीं है, चाय कैसे बनाऊँ?”
मास्टर ने कहा,
तुम सिर्फ चाय बनाकर ले आओ,
बाकी मै संभाल लूंगा”.
बीवी चाय बनाकर ले आई। मास्टरजी ने कहा,
“जिस के हिस्से में फिकी चाय आएगी,
कल हम सब उनके घर
मेहमान बनकर खाने के लिए आएंगे”
सभी मास्टरों ने खुशी से चाय पी ली।
एक ने तो यहाँ तक कह दिया,
“मेरी चाय मे तो इतनी चीनी है।
कि डर है कहीं डायबिटीज ना हो जाए.!!!

From Around the web